कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले पर लोगों में गुस्सा बना हुआ है। इस मामले में आरोपी से लेकर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष तक रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है, और आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। सीबीआई ने आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। साथ ही, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने नेशनल टास्क फोर्स की सिफारिशों के लागू होने तक डॉक्टरों की अंतरिम सुरक्षा की मांग की है और सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दायर किया है। इससे पहले, 20 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा ने इस मामले पर सुनवाई की थी। दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने घोषणा की है। इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए सीबीआई कोर्ट को निर्देश दिए हैं। सीबीआई कोर्ट को 23 अगस्त शाम पांच बजे तक घोष के पॉलीग्राफ टेस्ट की मंजूरी देने का आदेश दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद रेजिडेंट ऑफ डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ली






