जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा की निगाहें छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों पर

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा की नजरें कश्मीर संभाग में चुनाव लड़ रहे सात छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों पर टिकी हैं। पार्टी के अनुमान के अनुसार, ये उम्मीदवार कश्मीर की 47 सीटों में से 32 सीटों पर पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ मजबूती से मुकाबला कर रहे हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर अवामी इत्तेहाद पार्टी के प्रमुख रशीद इंजीनियर के साथ भविष्य में किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि कश्मीर के मतदाता पीडीपी, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अलावा नए विकल्पों की तलाश में हैं, और किसी भी स्थिति में इनकी सरकार नहीं बनने जा रही है। जहां तक रशीद से समझौते की बात है, तो आतंकवाद और टेरर फंडिंग से जुड़े ऐसे व्यक्ति से किसी समझौते का सवाल ही नहीं उठता।
गौरतलब है कि लोकसभा की बारामुला सीट पर उमर अब्दुल्ला को हराने वाले रशीद हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं और उनकी पार्टी घाटी की 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए के समाप्त होने के बाद राज्य की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। राज्य को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की योजना के तहत काम हो रहा है, और 370 खत्म होने पर सरकार ने पुरानी स्थिति बहाल करने का वादा किया था, जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव में 53 फीसदी लोगों ने मतदान किया था, और अब अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थक शक्तियां भी संविधान की शपथ लेकर चुनाव लड़ रही हैं। यह बदलाव हमारी बड़ी जीत है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading