पहलगाम हमले के बाद माता वैष्णो देवी यात्रा पर असर, श्रद्धालुओं की संख्या घटी, व्यापारियों में मायूसी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर की वह पवित्र भूमि, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इस बार एक अलग ही सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के चलते श्रद्धालुओं की प्राथमिकता पहले ही बदल चुकी थी, और अब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने स्थिति को और भी अधिक चिंताजनक बना दिया है। इसका सीधा असर कटड़ा के व्यापार, पर्यटन और स्थानीय रोज़गार पर देखने को मिल रहा है।
जनवरी-फरवरी में कुंभ मेले की आस्था ने भक्तों को पहले गंगा स्नान और प्रयागराज की ओर मोड़ा। होली के बाद भले ही माता वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं की रुचि फिर जागी थी, लेकिन पहलगाम की घटना ने एक बार फिर भय का वातावरण बना दिया। असुरक्षा की भावना के चलते हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा स्थगित या रद्द कर दी। होटल बुकिंग का 70 से 80 प्रतिशत हिस्सा अचानक खाली हो गया। जहाँ होली के बाद प्रतिदिन 35,000 से 40,000 श्रद्धालु माता के दर्शन को आ रहे थे, अब यह संख्या घटकर मात्र 12,000 से 15,000 प्रतिदिन रह गई है।

कटड़ा में पसरा सन्नाटा
कटड़ा के बाजार, चौक-चौराहे, धर्मशालाएं और होटल वीरान पड़े हैं। पहले जहाँ श्रद्धालुओं की भीड़ रहती थी, वहीं अब दुकानदार ग्राहक के इंतजार में खाली बैठे हैं। होटल संचालकों का कहना है कि ऐसी स्थिति कई वर्षों में पहली बार देखने को मिल रही है। वीकेंड को छोड़ दें, तो अधिकतर होटलों में मुश्किल से एक-दो कमरों की ही बुकिंग हो रही है।

व्यापारियों की सरकार से अपील
स्थानीय व्यापारी और यात्रा से जुड़े संगठन सरकार और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त किया जाए। साथ ही, माता वैष्णो देवी यात्रा की सुरक्षा और पवित्रता को लेकर सकारात्मक प्रचार अभियान चलाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं में भरोसा लौट सके। उन्हें यह भरोसा दिलाना होगा कि यात्रा पूरी तरह सुरक्षित है, जैसे पहले हुआ करती थी। इसमें सरकार और श्राइन बोर्ड को मिलकर आगे आना होगा। हालांकि, सप्ताहांत पर कुछ श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है, लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading