त्योहारी सीजन में ट्रेन में कंफर्म सीट इस तरह करें बुक

देश में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है, जिससे यात्रियों की भीड़ बसों से लेकर ट्रेनों तक में बढ़ गई है। महीनों पहले बुक किए गए ट्रेन टिकट अब तक कंफर्म नहीं हुए हैं। अगर आपका भी टिकट कंफर्म नहीं हुआ है, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी हो सकती है। आइए जानते हैं वेटिंग टिकट को कंफर्म करने के तरीके, ताकि आपकी यात्रा में कोई समस्या न हो।
भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए कई प्रकार के वेटिंग टिकट जारी करता है, जैसे जनरल वेटिंग लिस्ट, रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट और पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट। इसके अलावा, तत्काल वेटिंग टिकट भी मिलता है। जनरल वेटिंग टिकट उन स्टेशनों से जारी होते हैं, जहां से ट्रेन अपना सफर शुरू करती है, जबकि रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट उन यात्रियों को दी जाती है जो बीच के किसी बड़े स्टेशन से ट्रेन में चढ़ते हैं। पूल्ड कोटा वेटिंग टिकट भी एक विकल्प है। त्योहारी सीजन में हमेशा कोशिश करें कि टिकट उसी स्टेशन से बुक करें, जहां से ट्रेन अपनी यात्रा शुरू करती है। क्योंकि इस दौरान रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाता है, जिससे टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाती है।
रेलवे ने बुकिंग को सरल बनाने के लिए ट्रेन ऑल्टरनेट अकोमोडेशन स्कीम (एटीएएस) शुरू की है। यह स्कीम उन यात्रियों के लिए है, जिन्हें टिकट बुकिंग के दौरान वेटिंग मिलती है। एटीएएस का चयन करने पर, यदि आपकी बुक की गई ट्रेन में सीट कंफर्म नहीं होती है, तो आपको दूसरी ट्रेन में कंफर्म सीट मिल सकती है। यह विकल्प ऑनलाइन बुकिंग के समय दिखाई देता है, जहां आप सात ट्रेनों तक सिलेक्ट कर सकते हैं। अगर वेटिंग टिकट लेते हैं, तो आपको एटीएएस नोटिफिकेशन के जरिए जानकारी मिलेगी कि किस ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध है।
इसके अलावा, रेलवे ने करंट टिकट बुकिंग सेवा शुरू की है, ताकि ट्रेन में कोई सीट खाली न रहे। ट्रेन के खुलने से पहले करंट टिकट जारी किए जाते हैं, जिन्हें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बुक किया जा सकता है। आमतौर पर ट्रेन के खुलने से 3-4 घंटे पहले यह टिकट उपलब्ध होते हैं।
तत्काल बुकिंग के तहत, यात्री यात्रा से एक दिन पहले टिकट बुक कर सकते हैं। हालांकि, तत्काल टिकट की सीटें सीमित होती हैं और किराया अधिक होता है। एसी क्लास के लिए बुकिंग सुबह 10:00 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11:00 बजे शुरू होती है। तत्काल बुकिंग के लिए पहले से आईआरसीटीसी अकाउंट में मास्टर लिस्ट में नाम और जानकारी भरकर रखना फायदेमंद हो सकता है, ताकि बुकिंग के समय समय की बचत हो और तुरंत टिकट बुक किया जा सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading