सपा कांग्रेस गठबंधन से बसपा को लगा बड़ा झटका

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस में गठबंधन से प्रदेश में एनडीए से ज्यादा अकेले चुनाव मैदान में उतरने वाली बसपा को बड़ा झटका लगने की आशंका जताई जा रही है। अब त्रिकोणीय लड़ाई से मायावती के सामने पार्टी का पिछला प्रदर्शन दोहराने की ही चुनौती होगी। पिछले चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन संग लड़ने पर बसपा को 10 लोकसभा सीटों पर सफलता मिली थी। एक दशक पहले ‘हाथी’ के अकेले चुनाव मैदान में उतरने पर पार्टी शून्य पर सिमट कर रह गई थी। सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटों वाले प्रदेश में भाजपा के विजय रथ को थामने के लिए कांग्रेस की कोशिश रही कि विपक्षी गठबंधन में सपा-रालोद के साथ बसपा भी आ जाए लेकिन मायावती का आना तो दूर रालोद ने भी गठबंधन से रिश्ता तोड़ लिया। मायावती, गठबंधन की तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहती रही हैं कि पूर्व में गठबंधन करने से कांग्रेस या सपा के वोट बसपा को ट्रांसफर नहीं हुए। ऐसे में पार्टी को लाभ न होने से अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने का उनका निर्णय ‘अटल’ है। इस बीच मिशन क्लीन स्वीप के लिए भाजपा जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले रालोद को वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के दलों को भी एनडीए में शामिल करने के साथ ही प्रभावशाली नेताओं को अपने पाले में लाने में जुटी हुई है।

त्रिकोणीय लड़ाई होने से एनडीए को उन सीटों पर भी फायदा होने की उम्मीद है जहां खासतौर से मुस्लिम, दलित व पिछड़ों की आबादी है। सपा-कांग्रेस और बसपा में मतदाताओं के बंटने से एनडीए की जीत की संभावना बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि पिछला चुनाव सपा-बसपा और रालोद के मिलकर लड़ने पर एनडीए 64 सीटों पर ही जीत सकी थी, वहीं बसपा को 10 और सपा को पांच सीटों पर सफलता मिली थी। कांग्रेस को सिर्फ रायबरेली सीट पर सफलता मिली थी। वर्ष 2014 के चुनाव में बसपा और सपा में गठबंधन न होने से एनडीए 73 सीटों पर कामयाब रही थी।

सपा तो पांच सीटों पर जीती थी लेकिन बसपा का खाता तक नहीं खुला था। चूंकि अबकी सपा-कांग्रेस साथ है इसलिए मुस्लिम मतों का एकतरफा झुकाव उसकी ओर होने से गठबंधन को तो फायदा हो सकता है लेकिन बसपा के लिए सिर्फ दलित वोट के दम पर किसी भी सीट पर जीत सुनिश्चित करना मुश्किल दिख रहा है। वैसे भी तमाम योजनाओं के दम पर भाजपा पहले ही दलितों में काफी हद तक सेंध लगा चुकी है। अपर कास्ट के साथ ही खिसकते दलित वोट बैंक का ही नतीजा रहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा 403 में से सिर्फ एक सीट पर जीती।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading