सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सिटीजनशिप एक्ट की धारा 6A की वैधता बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि धारा 6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करती है जो जुलाई 1949 के बाद भारत में आए थे, लेकिन नागरिकता के लिए आवेदन नहीं किया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि धारा 6A उन लोगों को नागरिकता देती है, जो 1 जनवरी 1966 से पहले भारत में प्रवासित हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने नागरिकता अधिनियम की धारा 6A की वैधता को बरकरार रखते हुए यह फैसला सुनाया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि धारा 6A उन लोगों को नागरिकता प्रदान करती है जो संविधानिक और ठोस प्रावधानों के तहत नहीं आते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से कहा है कि वे असम में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान, पता लगाने और निर्वासन के लिए पूर्ववर्ती सर्बानंद सोनोवाल सरकार द्वारा एनआरसी को लेकर दिए गए निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करें। अब से सुप्रीम कोर्ट इस पहचान और निर्वासन प्रक्रिया की निगरानी करेगा। वास्तव में, 1985 के असम समझौते के तहत नागरिकता अधिनियम में धारा 6A जोड़ी गई थी, जिससे 1 जनवरी 1966 से 25 मार्च 1971 के बीच बांग्लादेश से आए प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान था। इस धारा के अनुसार, उन्हें नागरिकता प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराना होता है। 25 मार्च 1971 की कट-ऑफ तिथि असम में बांग्लादेशी प्रवासियों के लिए अंतिम तिथि तय कर दी गई थी।
हाल ही में, दिसंबर 2023 में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा था कि अवैध प्रवासियों का सटीक डेटा नहीं दिया जा सकता, क्योंकि वे गुप्त रूप से देश में आए थे। सुप्रीम कोर्ट ने धारा 6A की वैधता पर चार-एक के बहुमत से फैसला दिया, जिसमें जस्टिस जे पारदीवाला असहमत थे। उन्होंने इसे असंवैधानिक करार दिया। जबकि सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत, एमएम सुंदरेश, और मनोज मिश्रा ने बहुमत में धारा 6A को सही ठहराया।
कोर्ट ने कहा कि असम में 40 लाख और पश्चिम बंगाल में 56 लाख प्रवासी हैं, लेकिन असम में इसका प्रभाव अधिक है। 1971 की कट-ऑफ तिथि तर्कसंगत है, क्योंकि ऑपरेशन सर्चलाइट के बाद पूर्वी पाकिस्तान से पलायन में वृद्धि हुई थी। कोर्ट ने कहा कि धारा 6A का उद्देश्य असम के निवासियों के अधिकारों को कमजोर किए बिना दीर्घकालिक समाधान प्रदान करना है। संसद को अलग-अलग शर्तें निर्धारित करने का अधिकार है, और धारा 6A को केवल इस आधार पर असंवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता कि यह पंजीकरण व्यवस्था का अनुपालन नहीं करता।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक नागरिक को भारत के कानून और संविधान का पालन करना आवश्यक है, और नागरिकता प्रदान करने से पहले निष्ठा की शपथ का अभाव कानून का उल्लंघन नहीं है। कोर्ट ने कहा कि धारा 6A का उद्देश्य सिर्फ 1971 से पहले आए प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करना है, और इसके बाद आए अवैध प्रवासियों को निर्वासन की अनुमति देता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading