करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस में अदार पूनावाला ने खरीदी आधी हिस्सेदारी

वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला अब फिल्म निर्माता करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस कंपनी के हिस्सेदार बन गए हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की 50 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। इस डील की कुल कीमत 1000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस समझौते के तहत फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस का कुल मूल्यांकन लगभग 2000 करोड़ रुपये किया गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अदार पूनावाला ने यह निवेश अपनी व्यक्तिगत क्षमता में किया है और अब वे धर्मा प्रोडक्शंस के 50 फीसदी हिस्सेदार बन चुके हैं।
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस में प्रमुख हिस्सेदारी हासिल करने की होड़ में अदार पूनावाला ने रिलायंस और सारेगामा जैसी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। पूनावाला ने धर्मा का 50 फीसदी हिस्सा लिया है, जबकि बाकी 50 फीसदी हिस्सेदारी करण जौहर के पास बनी रहेगी। इस डील पर टिप्पणी करते हुए करण जौहर ने कहा, “धर्मा प्रोडक्शंस शुरू से ही दिल को छू लेने वाली कहानियों का प्रतीक रहा है, जो भारतीय संस्कृति के सार को दर्शाता है। मेरे पिता ने ऐसी फिल्में बनाने का सपना देखा था, जो स्थायी प्रभाव छोड़ें, और मैंने अपने करियर को उसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित किया है। आज, जब हम अदार के साथ काम कर रहे हैं, तो हम धर्मा की विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार हैं।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading