संभल के चंदौसी में बावड़ी के अंदर पत्थरों से बनी संरचनाएं सुरंगनुमा रास्ते और दर्जनों सीढ़ियां दिखी

संभल के चंदौसी क्षेत्र में हो रही खुदाई में राजा की बावड़ी की दूसरी मंजिल दिखाई देने लगी है। यह बावड़ी तीन मंजिल की बताई जा रही है। दूसरे तल का गेट भी स्पष्ट हो गया है। शंखनाद के बाद पुलिस और पीएसी की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। दशकों से मिट्टी और कचरे में दबी लक्ष्मणगंज स्थित इस प्राचीन बावड़ी के दूसरे तल को मंगलवार को उजागर किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तीन सदस्यीय टीम और नगर पालिका के सहयोग से दर्जनों मजदूर बावड़ी की सफाई और खुदाई में जुटे हुए हैं। खुदाई के दौरान बावड़ी के भीतर पत्थरों से बनी संरचनाएं, सुरंग जैसे रास्ते और दर्जनों सीढ़ियां नजर आने लगी हैं। साथ ही, बावड़ी के कुएं और गलियारों की संरचना को पूरी तरह साफ करने का काम चल रहा है। पुलिस ने बाहरी लोगों के परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर पालिका परिषद की सैनिटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह ने मजदूरों की टीम बनाकर खुदाई शुरू कराई। खुदाई में कुएं और गलियारों के आसपास की संरचनाएं, सीढ़ियां, और दूसरे तल का गेट दिखने लगा है। जहां कुआं होने की संभावना है, वहां की खुदाई में गेट पूरी तरह स्पष्ट हो गए हैं।

पुरातत्व विभाग को सौंपने की मांग
राजा चंद्र विजय सिंह के प्रतिनिधि कौशल किशोर वंदेमातरम् ने डीएम को एक पत्र सौंपा, जिसमें इस प्राचीन बावड़ी को पुरातत्व विभाग या पर्यटन विभाग को सौंपने की मांग की गई है ताकि इसे संरक्षित कर चंदौसी के लिए एक धरोहर के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह बावड़ी उत्तर प्रदेश की अनूठी धरोहर है और इसे भूमाफिया और असामाजिक तत्वों से बचाने की जरूरत है। सोमवार को लक्ष्मणगंज स्थित खंडहरनुमा बांकेबिहारी मंदिर में एक युवक ने शंखनाद किया। इससे दूसरे समुदाय ने आपत्ति जताई। मौके पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने स्थिति को संभाला और युवक को वहां से हटा दिया। इससे पहले, रविवार को भी बावड़ी में शंखनाद करने पर विवाद हुआ था। संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के बाद बंद पड़े मंदिरों को खोलने का सिलसिला शुरू हुआ। इसी दौरान चंदौसी, वाराणसी, बुलंदशहर और मुरादाबाद जैसे क्षेत्रों में कई प्राचीन धार्मिक स्थल मिले। सोमवार को हुई बैठक में मुरादाबाद के 44 साल से बंद मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय भी लिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading