यूपी: प्रदेश में अधिकारी नहीं उठा रहे हैं विधायकों के फोन, शासन ने दिए कार्रवाई करने के निर्देश

यूपी में अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठा रहे हैं और न ही कॉल बैक कर रहे हैं। इसे लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य सचिव के सख्त निर्देशों के बावजूद जिलों में अधिकारी विधायकों के फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं और न ही उन्हें कॉल बैक कर रहे हैं। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शासन ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जेपी सिंह द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को जारी शासनादेश में कहा गया है कि सांसदों और विधायकों के प्रति शिष्टाचार, प्रोटोकॉल और सौजन्य दिखाने को लेकर पहले भी कई शासनादेश जारी किए गए हैं। इनका अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य सचिव ने हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद शासन के संज्ञान में आया है कि कुछ जिलों में अधिकारी विधायकों के फोन नहीं उठा रहे हैं और न ही कॉल बैक कर रहे हैं।
विधायकों द्वारा इस मुद्दे को सदन और संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठकों में उठाए जाने से शासन को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जो चिंताजनक है। इसलिए निर्देश दिया गया है कि अधिकारी विधायकों के फोन नंबर अपने मोबाइल में सेव करें और कॉल आने पर उसे रिसीव करें। यदि किसी बैठक में व्यस्त हों, तो प्राथमिकता के आधार पर अनुपलब्ध होने का मैसेज भेजें और जल्द से जल्द कॉल बैक करें। विधायकों द्वारा बताए गए मामलों को प्राथमिकता से निपटाकर उन्हें जानकारी दें। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी इन निर्देशों का पालन करने में लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading