कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया और आरोप लगाया कि उन्होंने पार्टी की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। कांग्रेस पार्टी के मुख्य सचेतक और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वर्तमान राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की छवि धूमिल करने के आरोप में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।
कांग्रेस की नोटिस में क्या है?
जयराम रमेश ने राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को सौंपे गए अपने नोटिस में उल्लेख किया कि 25 मार्च को आपदा प्रबंधन विधेयक, 2024 पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष कांग्रेस शासन के दौरान बना था, जबकि पीएम केयर्स फंड नरेंद्र मोदी सरकार में स्थापित किया गया।





