आर्थिक तंगी के चलते मुइज्जू ने भारत से मांगी मदद

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अब भारत से सुलह का रुख अपनाया है। मुइज्जू ने अब कहा है कि भारत मालदीव का निकटतम सहयोगी है और हम उम्मीद करते हैं कि पड़ोसी देश हमें ऋण राहत प्रदान करेगा। यहां आपको बता दें कि साल 2023 के अंत तक मालदीव पर भारत का लगभग 400.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर बकाया था।
भारत के खिलाफ अपनाया था सख्त रुख
नवंबर 2023 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से चीन समर्थक मुइज्जू ने भारत के प्रति सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कुछ ही घंटों के भीतर मांग की थी कि मालदीव से भारतीय सैन्य कर्मियों को 10 मई तक भारत वापस भेज दिया जाए।
भारत मालदीव का सबसे करीबी सहयोगी
अब मुइज्जू का कहना है कि भारत मालदीव का सबसे करीबी सहयोगी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि मालदीव ने भारत से ऋण लिया है, जो द्वीप राष्ट्र की अर्थव्यवस्था द्वारा वहन किए जाने से अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि वो ऋण चुकाने के विकल्प तलाश रहे हैं और इस बारे में लगातार भारत सरकार के साथ चर्चा कर रहे हैं। मुइज्जू ने उम्मीद जताई कि भारत द्वारा इस मामले में सहयोग प्रदान किया जाएगा।
बता दें कि मालदीव में होने वाले संसद चुनावों से पहले अप्रैल के महीने में भारत के पक्ष में मुइज्जू ने अपनी बातें रखी थी। मुइज्जू ने दिसंबर 2023 में दुबई में शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ की गई चर्चा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को यह भी बताया कि मेरा इरादा देश में चल रही किसी भी परियोजना को रोकने का नहीं है। इसके बजाय, मैंने उन्हें मजबूत करने और उनमें तेजी लाने की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ ही मुइज्जू ने दावा किया कि उन्होंने कोई ऐसा बयान नहीं दिया है जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों में तनाव आ सकता है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading