ट्रेन में सफर करते समय अब नहीं रहेगी स्टेशन छूटने की टेंशन

भारतीय रेलवे ने समय के साथ बहुत तरक्की कर ली है। ऐसे में रेलवे बहुत से ऐसे फीचर्स देता है जिससे हमारी यात्रा सरल हो जाती है। आप अपनी यात्रा के गंतव्य स्थान के लिए अलार्म सेट कर सकते हैं। आप टिकट बुक करने से लेकर, इसकी स्थिति को जांचने तक सभी काम कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी सीट चुन सकते है और यहां तक की अपने लिए इसके अतिरिक्त, रेलवे एक दिलचस्प वेक-अप कॉल सेवा भी प्रदान करता है जो गंतव्य पर पहुंचने पर अलर्ट भेजती है। अक्सर ऐसा होता है कि ट्रेन यात्रा के दौरान सोने से लोग डरते है कि कही उनका स्टॉप छूट न जाए। ऐसे में से सुविधा बहुत कारगर है। इसके अलावा यह सेवा लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है और रात 11 बजे से सुबह 7 बजे के बीच ऑपरेशनल होती है। अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो ये आपके बहुत काम आ सकता है।
ट्रेन यात्रा पर कैसे सेट करें डेस्टिनेशन अलर्ट?
आप सबसे पहले अपने मोबाइल से 139 डायल करें। इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। अब आईवीआर मेन मेनू में 7 का चयन करें। फिर गंतव्य अलर्ट सेट करने के लिए 2 दबाएं। अपने टिकट पर दिए गए पीएनआर नंबर को डालें और फिर कंफर्म करने के लिए 1 दबाएं। ऐसा करने के बाद आपका डेस्टिनेशन अलर्ट सेट हो जाएगा और आपको एक SMS मिलेगा।
SMS भेज कर सेट करें डेस्टिनेशन अलर्ट, इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में SMS को खोलें। अब ‘अलर्ट’ मैसेज टाइप करें और इसे 139 पर भेजें। इसके बाद आपके लिए आपका डेस्टिनेशन अलर्ट सेट हो जाएगा।
आपको बता दें कि इस सर्विस में आपको स्टेशन पहुंचने से 20 मिनट पहले आपके मोबाइल नंबर पर एक वेक-अप कॉल या SMS मिलेगा। इसके लिए आपको किसी इंटरनेट एक्सेस की जरूरत नहीं है, लेकिन कॉल और एसएमएस के लिए शुल्क लगता है। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि उसी नंबर से कॉल/एसएमएस करें जिस पर आप डेस्टिनेशन अलर्ट पाना चाहते हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading