आईपीएल-2024 पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पहली जीत

आईपीएल 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा दिया। सीएसके ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व वाली टीम ने आठ गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से यह मैच जीत लिया।
आरसीबी द्वारा दिए गए 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने दमदार शुरूआत की। ऋतुराज गायकवाड और रचिन रवींद्र के बीच पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई जिसे यश दयाल ने तोड़ा। कप्तान इस मैच में 15 रन बनाने में कामयाब हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अजिंक्य रहाणे उतरे। दूसरे विकेट के लिए रहाणे और रचिन रवींद्र के बीच 33 रन की पार्टनरशिप हुई। न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। टीम को तीसरा झटका रहाणे के रूप में लगा जो 27 रन बना सके। वहीं, चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेरिल मिचेल दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाने में कामयाब हुए। चेन्नई को जीत दिलाने में शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच 37 गेंदों में 66 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे दुबे ने चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाए। वहीं, स्टार ऑलराउंडर ने 17 गेंदों में 25 रन बनाए। इस मैच में दोनों बल्लेबाज नाबाद रहे। आरसीबी के लिए कैमरन ग्रीन ने दो विकेट लिए जबकि यश दयाल और कर्ण शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 174 रन का लक्ष्य दिया। टीम की शुरूआत इस मुकाबले में दमदार हुई थी। पहले विकेट के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के बीच 41 रन की साझेदारी हुई। मुस्तफिजुर रहमान ने कप्तान को पांचवें औवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। 39 वर्षीय बल्लेबाज आठ चौकों की मदद से 35 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद टीम को तीसरा झटका रजत पाटीदार के रूप में लगा जो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए।आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें दीपक चाहर ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। चौथे विकेट के लिए विराट कोहली और कैमरन ग्रीन के बीच 35 गेंदों में 35 रन की पार्टनरशिप हुई। किंग कोहली को मुस्तफिजुर रहमान ने अपना शिकार बनाया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश के इस गेंदबाज ने कैमरन ग्रीन को बोल्ड किया।
इस विकेट के बाद टीम को एक अच्छी साझेदारी की दरकार थी, 78 रन पर आरसीबी पांच विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। तभी छठवें और सातवें नंबर पर उतरे अनुज रावत और दिनेश कार्तिक आरसीबी के लिए संकटमोचक साबित हुए। दोनों के बीच 95 रनों की साझेदारी हुई। अनुज रावत ने 25 गेंदों में चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। उन्हें सीएसके के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर धोनी ने आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर रनआउट कर दिया। वहीं, दिनेश कार्तिक तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाने में कामयाब हुए। वह इस मैच में नाबाद रहे। सीएसके के लिए मुस्तफिजुर रहमान काल साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में चार विकेट चटकाए। इसके अलावा दीपक चाहर को एक सफलता मिली।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading