नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया ई-मेल

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को पाकिस्तान से एक ईमेल प्राप्त हुआ है, जिसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, भारत ने पहलागाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए 6 और 7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। साथ ही आतंकी मसूद अजहर के परिवार के 10 सदस्य भी मारे गए हैं। भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है और इसी बीच यह धमकी सामने आई है।

गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को मिली धमकी
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन को पाकिस्तान से आया यह ईमेल ‘पाकिस्तान जेके’ नाम से भेजा गया था, जिसमें लिखा गया था—”हम आपके स्टेडियम को उड़ा देंगे।” इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए एसोसिएशन ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बम निरोधक दस्ता स्टेडियम में जांच के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि आगामी दिनों में इसी स्टेडियम में आईपीएल के मैच आयोजित होने हैं।

आतंकियों के 9 अड्डों पर भारत का जवाब
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैं भारतीय सेना को बधाई देता हूं। उन्होंने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के 9 अड्डों को ध्वस्त किया है।”

‘सेना ने दिया करारा जवाब’
उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद करता हूं। हमारी सेना ने ऐसा जवाब दिया है जिससे न केवल आतंकवादी मारे गए, बल्कि किसी आम नागरिक की जान नहीं गई। आज पूरा विश्व भारत के साथ खड़ा है, यह हमारी बहुत बड़ी सफलता है।”

‘हमारी सेना पर हमें गर्व है’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए कहा, “हमें अपनी सेना पर गर्व है जिसने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर साहसिक और निर्णायक कार्रवाई की है। हम उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading