भारत के हमले से पाकिस्तान घबरा गया, शहबाज शरीफ ने बुलाई आपात बैठक

भारत की एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद में एक आपातकालीन बैठक बुला कर भारत को सख्त चेतावनी दी। भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।
शहबाज शरीफ ने सेना प्रमुखों और नवाज शरीफ के साथ मिलकर आपात बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता पर कोई भी हमला अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। बैठक में पीएमएल-एन के अध्यक्ष नवाज शरीफ और सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की गई और सुरक्षा समिति द्वारा लिए गए फैसलों को पूरी तरह लागू करने पर सहमति बनी।
शहबाज शरीफ ने भारत को दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान की अखंडता या आत्मनिर्णय के अधिकार पर हमला हुआ, तो उसका सख्त जवाब दिया जाएगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि देश की जनता अपनी बहादुर सेना के साथ खड़ी है। उच्च स्तरीय बैठक में शहबाज शरीफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने पहले भी भारतीय ड्रोन और विमान गिराए हैं, जो दर्शाता है कि पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन वह अपनी संप्रभुता से कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “हमें अपनी सेना पर गर्व है और हम हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। हमारी फौज दुश्मनों से निपटना जानती है।”

आतंक बर्दाश्त नहीं करेगा हिंदुस्तान
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी और कहा कि यह कार्रवाई सटीक, साहसी और संतुलित थी। वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी स्पष्ट किया कि अगर पाकिस्तान की ओर से कोई और हरकत हुई, तो भारत और कठोर कदम उठाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading