चुनाव आयोग जल्द लॉन्च करेगा ECINET ऐप, चुनाव से जुड़ी सारी सेवाएं अब एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी

चुनाव आयोग ऑफ इंडिया (ECI) डिजिटल बदलाव की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। आयोग जल्द ही ECINET नाम से एक नया ऐप लॉन्च करेगा, जिसमें मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लिए चुनाव से जुड़ी तमाम सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। यह ऐप मौजूदा 40 से अधिक मोबाइल और वेब एप्लिकेशनों को एकीकृत करके एक सिंगल-प्लेटफॉर्म समाधान प्रदान करेगा।

बेहतर यूआई/यूएक्स के साथ आसान डेटा एक्सेस
ECINET को खासतौर पर बेहतर यूजर इंटरफेस और सरल यूजर एक्सपीरियंस के साथ तैयार किया गया है, जिससे चुनावी जानकारी प्राप्त करना आसान और झंझट-मुक्त हो जाएगा। अब मतदाताओं और अधिकारियों को बार-बार अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने या पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल और डेस्कटॉप, दोनों पर यह जानकारी आसानी से उपलब्ध रहेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त की पहल पर हुई शुरुआत
इस अत्याधुनिक ऐप की संकल्पना मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ग्यानेश कुमार ने मार्च 2025 में हुई मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक में की थी। इस बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद थे। इस ऐप पर डाली जाने वाली सारी जानकारी केवल अधिकृत चुनाव अधिकारी ही दर्ज करेंगे, जिससे डेटा की शुद्धता सुनिश्चित हो सकेगी। हालांकि किसी विवाद की स्थिति में विधिक प्रपत्रों में दर्ज जानकारी ही अंतिम मानी जाएगी।

ECINET में शामिल होंगे ये प्रमुख ऐप्स
ECINET के अंतर्गत Voter Helpline App, Voter Turnout App, cVIGIL, Suvidha 2.0, ESMS, Saksham और KYC App जैसे लोकप्रिय एप्लिकेशन भी एकीकृत किए जाएंगे। इन ऐप्स को अब तक 5.5 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

100 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को मिलेगा लाभ
ECINET से देश के 100 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं के अलावा 10.5 लाख बूथ लेवल अधिकारी, 15 लाख राजनीतिक एजेंट, 45 लाख से ज्यादा पोलिंग अधिकारी, 15,597 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी, 4,123 निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी और 767 जिला चुनाव अधिकारी भी जुड़ेंगे। यह ऐप अब एडवांस स्टेज में है और इसके यूज़ेबिलिटी, प्रदर्शन और साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक परीक्षण किए जा रहे हैं।

कानूनी ढांचे के तहत संचालित होगा ECINET
ECINET के जरिए दी जाने वाली सारी सेवाएं और डेटा चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और 1951, निर्वाचन नियम 1960 तथा चुनाव प्रक्रिया नियम 1961 के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे। इसके विकास के दौरान 76 से अधिक दस्तावेजों और 9,000 से ज्यादा पन्नों की समीक्षा की गई है, जिसमें सभी जरूरी नियम और दिशानिर्देश शामिल हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading