ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आज प्रधानमंत्री करेंगे राष्ट्र को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन होगा जो 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रहा है। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में पीएम मोदी इस ऑपरेशन और उससे जुड़े हालात पर बात कर सकते हैं। फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर जारी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा रणनीतियों को लेकर कई अहम बैठकें कीं। हमले के तुरंत बाद उन्होंने सऊदी अरब का अपना आधिकारिक दौरा बीच में ही छोड़कर दिल्ली वापसी की और तत्परता से कार्रवाई की। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी वे लगातार बैठकों की निगरानी करते रहे।
सीजफायर के बीच सोमवार को हुई अहम बैठक
सीजफायर की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल अनिल चौहान शामिल हुए। साथ ही वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद रहे। भारत ने पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जो लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े थे। इन हमलों में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। इस सैन्य कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया।
पाकिस्तान के जवाबी हमलों को किया गया विफल
8 मई को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल के जरिए जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन भारत ने अपने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से इन हमलों को नाकाम कर दिया। भारत ने दावा किया कि ऑपरेशन में केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया, जबकि पाकिस्तान द्वारा नागरिकों के हताहत होने के दावे को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading