ट्रंप ने इराक, लीबिया, फिलीपींस सहित छह देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की

एक दिन पहले ही ट्रंप ने साउथ कोरिया और जापान सहित 14 देशों पर लागू किया था टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अल्जीरिया, ब्रुनेई, इराक, लीबिया, मोल्दोवा और फिलीपींस सहित छह देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इस आदेश के तहत ब्रुनेई और मोल्दोवा पर 25 प्रतिशत, अल्जीरिया, इराक और लीबिया पर 30 प्रतिशत तथा फिलीपींस पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाया जाएगा। यह आदेश 1 अगस्त से लागू होगा। ट्रंप प्रशासन ने कहा कि ये शुल्क राष्ट्रीय हितों की रक्षा और व्यापार घाटा कम करने के लिए जरूरी हैं।

किस देश पर कितना शुल्क लगेगा
देश टैरिफ
फिलीपींस 20 प्रतिशत
ब्रुनेई 25 प्रतिशत
मोल्दोवा 25 प्रतिशत
इराक 30 प्रतिशत
अल्जीरिया 30 प्रतिशत
लीबिया 30 प्रतिशत

पहले भी लगाए गए थे टैरिफ
बता दें कि एक दिन पहले ही ट्रंप ने दक्षिण कोरिया और जापान समेत 14 देशों पर भी टैरिफ लागू किए थे। इस कदम से अमेरिका और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पत्र में कहा कि ये शुल्क उन टैरिफ और गैर-टैरिफ नीतियों तथा व्यापारिक रुकावटों को दूर करने के लिए जरूरी हैं, जो लंबे समय से अमेरिका के खिलाफ असंतुलित व्यापार घाटे का कारण बन रही थीं। उन्होंने कहा कि यह घाटा अमेरिका की अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

उत्पादन अमेरिका में लाने पर छूट
अमेरिका को व्यापार के लिए खुला बताते हुए ट्रंप ने कहा कि यह व्यापार निष्पक्ष और संतुलित होना चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को आश्वस्त किया कि जो निर्माता अपने उत्पादन संयंत्र अमेरिका में लाएंगे, उन्हें इन नए शुल्कों से छूट दी जाएगी। राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों के उत्पादों पर टैरिफ लगाने के अलावा स्टील, एल्यूमीनियम और ऑटोमोबाइल पर भी विशेष शुल्क लगाए हैं। इन कदमों से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और चिंता का माहौल बन गया है, क्योंकि ये नीतियां अंतरराष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित कर सकती हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading