भोपाल के अशोका गार्डन का नाम अब ‘राम बाग’ कर दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम ने हमीदिया कॉलेज, हमीदिया अस्पताल, हबीबगंज सहित शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों के नाम बदलने के लिए शासन से अनुरोध किया है।
नगर निगम द्वारा शहर में नाम परिवर्तन का एक ‘शुद्धिकरण अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गुलामी और विदेशी आक्रांताओं से जुड़े नामों को हटाकर भारतीय संस्कृति और विरासत से जुड़े नामों को बढ़ावा देना है। इसी क्रम में मेयर इन काउंसिल ने अशोका गार्डन का नाम बदलकर ‘राम बाग’ रख दिया है। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कदम भोपाल को राजा भोजपाल की सांस्कृतिक पहचान दिलाने की दिशा में उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य कई सड़कों और संस्थानों के नाम बदलने को लेकर भी शासन को पत्र भेजा गया है।
भोपाल का अशोका गार्डन बना ‘राम बाग’; हमीदिया, हबीबगंज सहित कई अन्य जगहों का भी नाम बदलेगा






