जयपुर में सीवर लाइन में रिसाव के चलते एमआई रोड पर 30 फीट सड़क धंसी

जयपुर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक एमआई रोड पर शुक्रवार सुबह गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे के पास अचानक सड़क धंस गई। सौभाग्य से उस समय यातायात कम था, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना हैरिटेज नगर निगम को दी। सूचना मिलते ही निगम और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। सड़क को बंद कर बैरिकेड्स लगाए गए और यातायात को अन्य मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया। किशनपोल जोन की टीम ने वहीं पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया।

धंसाव का कारण
नगर निगम के एक्सईएन एल.एन. मीणा ने बताया कि सड़क के नीचे से गुजर रही 600 एमएम की सीवर लाइन में रिसाव होने से मिट्टी बह गई और करीब 30 फीट गहरा व 15 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के व्यस्त समय में होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बारिश के चलते शुक्रवार को मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो सका। एक्सईएन का कहना है कि शनिवार सुबह तक सड़क ठीक कर यातायात के लिए खोल दी जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई कि तब तक गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे से गुजरते समय सावधानी बरतें। निगम ने यह भी घोषणा की कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुरानी सीवर लाइनों की जांच और रखरखाव के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

पूरे प्रदेश में भारी बारिश
इधर, राजस्थान के कई जिलों में भारी वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भीलवाड़ा, डूंगरपुर और बांसवाड़ा सहित कई इलाकों में 5 इंच तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में ऑरेंज अलर्ट तथा 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ में 115 मिमी, कुशलगढ़ में 52 मिमी, सल्लोपाट में 120 मिमी और केसरपुरा में 52 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा और नर्मदापुरम होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके चलते अगले तीन दिनों में कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी से अतिभारी वर्षा की संभावना है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading