राजस्थान: आरसीए ने कहा, प्रदेश के इन 33 जिलों में बनेगा ‘क्रिकेट स्टेडियम’

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) की एडहॉक कमेटी ने राज्य के सभी 33 जिलों में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना की घोषणा की है।

कमेटी का कहना है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य प्रदेश में क्रिकेट के ढांचे को सुदृढ़ करना और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
आरसीए एडहॉक कमेटी के संयोजक डीडी कुमावत ने बताया कि प्रत्येक जिला क्रिकेट केंद्र पर आधुनिक स्टेडियम विकसित किए जाएंगे। इसके लिए एक विशेष “ग्राउंड व स्टेडियम विकास समिति” का गठन किया गया है। यह निर्णय जयपुर में हुई बैठक में लिया गया, जहां स्टेडियम निर्माण की रूपरेखा पर चर्चा हुई।

क्रिकेट को नई दिशा
कुमावत ने कहा कि हमारा लक्ष्य राजस्थान में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। प्रत्येक जिले में स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा। परियोजना के अंतर्गत उच्च स्तरीय पिच, पवेलियन, दर्शक दीर्घा, मीडिया सेंटर और प्रशिक्षण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन जिलों में बनेंगे स्टेडियम
इस योजना में अजमेर, चूरू, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, बीकानेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, झुंझुनूं, जोधपुर, झालावाड़, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सवाईमाधोपुर, जालौर, बूंदी, श्रीगंगानगर, सिरोही, भरतपुर, बारां, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बाड़मेर, पाली, करौली, नागौर, अलवर, राजसमंद, दौसा, धौलपुर, सीकर और टोंक शामिल हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading