राजस्थान: सरकार सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को हर महीने रुपये देगी

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को श्रेणियों के आधार पर हर महीने आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के बाद राजस्थान ऐसा दूसरा राज्य बन गया है, जहां इस तरह की नीति लागू की गई है। राज्य सरकार ने पहली बार सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के लिए “सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर न्यू ब्रॉडकास्टर पॉलिसी” जारी की है। इस नीति के तहत, चयनित इंफ्लुएंसर्स को हर महीने 25,000 रुपये तक की धनराशि प्रदान की जाएगी।


इंफ्लुएंसर्स दो श्रेणियों में विभाजित

श्रेणी A: जिनके 1 लाख या उससे अधिक फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स हैं, उन्हें हर महीने 25,000 रुपये दिए जाएंगे।

श्रेणी B: जिनके फॉलोअर्स/सब्सक्राइबर्स की संख्या 7,000 से 1 लाख के बीच है, उन्हें हर महीने 15,000 रुपये मिलेंगे। प्रत्येक जिले में दोनों श्रेणियों से एक-एक इंफ्लुएंसर चुना जाएगा। वहीं, संभाग स्तर पर श्रेणी A में दो और श्रेणी B में एक इंफ्लुएंसर का चयन होगा।

  1. कंटेंट क्रिएशन में सहायता
    चयनित इंफ्लुएंसर्स जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी के अधीन काम करेंगे, जो उनकी निगरानी और मार्गदर्शन करेंगे। सरकार इन इंफ्लुएंसर्स को कंटेंट बनाने, वीडियो-ऑडियो एडिटिंग, SEO, सोशल मीडिया प्रबंधन और ब्रांडिंग जैसी कौशल सिखाने में सहायता करेगी।
  2. हर दिन एक पोस्ट अपलोड करना अनिवार्य
    चयनित इंफ्लुएंसर्स को ‘फेसबुक’, ‘एक्स’, ‘इंस्टाग्राम’ और ‘यूट्यूब’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर से कम से कम दो सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित एक पोस्ट प्रतिदिन अपलोड करनी होगी। इसके अलावा, उन्हें सरकार के सोशल मीडिया हैंडल्स के पोस्ट्स को शेयर या री-पोस्ट करना होगा।
  3. बजट में नीति की घोषणा
    राज्य बजट 2024-25 में इस नीति की घोषणा की गई थी। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की मदद से राजस्थान भर में कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading