यूपी: घोसी उपचुनाव में दारा सिंह को हराकर विधायक बने सुधाकर सिंह का निधन

यूपी के मऊ जिले की चर्चित घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया। वे लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे। उनके बेटे, डॉक्टर सुजीत सिंह ने उनके देहांत की पुष्टि की है।

घोसी क्षेत्र के प्रभावशाली नेता रहे 67 वर्षीय सुधाकर सिंह के निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मंगलवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि सुधाकर सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्हें हृदय संबंधी समस्या थी और 2022 में उनका पेसमेकर भी लगाया गया था। दिल्ली से लौटते समय एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। वाराणसी पहुंचने पर स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। गुरुवार सुबह मेदांता अस्पताल में चिकित्सा के दौरान उनका निधन हो गया। हाल ही में हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह अपनी बड़ी जीत को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को भारी अंतर से हराया था।
सुधाकर सिंह घोसी क्षेत्र के मजबूत और लोकप्रिय नेता माने जाते थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में वे सपा के प्रमुख दावेदार थे, लेकिन अंतिम समय में उनका टिकट काटकर भाजपा से आए दारा सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया था। बाद में दारा सिंह के फिर से पाला बदलने के कारण 2023 में हुए उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने उन्हें मात देकर सीट पर कब्जा बरकरार रखा। अपने राजनीतिक जीवन में सुधाकर सिंह ने कई अहम पदों पर कार्य किया और क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ थी। उनके निधन से परिवार, समर्थकों और पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “घोसी विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।”

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading