पिछले 16 वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे थे विंग कमांडर नमन, दुबई एयर शो उनके प्रदर्शन का अंतिम दिन

दुबई एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान तेजस हवाई करतब दिखाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट नमन स्याल की दुखद मृत्यु हो गई।
42 वर्षीय विंग कमांडर नमन स्याल हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नगरोटा बंगवा क्षेत्र के पटियालकड़ गांव (वार्ड नंबर 7) के निवासी थे। उनकी पत्नी अफसाना भी वायुसेना में पायलट हैं। नमन की एक 10 वर्ष की बेटी भी है। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जाएगा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक और सन्नाटा फैल गया है। परिवारजन गहरे सदमे में हैं।
नमन स्याल, पिता जगन्नाथ (सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य) के पुत्र थे और वर्तमान में कोयंबटूर में तैनात थे। वह पिछले छह दिनों से दुबई में चल रहे एयर शो का हिस्सा थे। इस घटना से पूरे प्रदेश में दुख की लहर दौड़ गई है। उनके पिता ने बताया कि नमन पिछले 16 वर्षों से भारतीय वायुसेना में सेवाएं दे रहे थे। उनकी पत्नी भी भारतीय वायुसेना में ग्राउंड ऑफिसर के रूप में तैनात हैं। शुक्रवार को शो का अंतिम दिन था। दुबई में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सोमवार या मंगलवार तक पार्थिव देह के भारत लाए जाने की संभावना है। गांव के पूर्व प्रधान शशि धीमान ने कहा कि नमन का पार्थिव शरीर चेन्नई पहुंचेगा, जिसके बाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। पड़ोसी लेखराज ने दुख व्यक्त करते हुए कहा,”नमन हमारे गांव का गौरव था। इतने बड़ी जिम्मेदारी वाले पद पर पहुंचना हमारे लिए गर्व की बात थी। उनकी मृत्यु ने पूरे गांव को शोक में डाल दिया है।”

हादसे की जांच शुरू
वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित करने का आदेश जारी किया है। यह हादसा शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे हुआ। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होते ही आकाश में काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखा। हादसे के प्रत्यक्षदर्शी जिग्नेश वारिया के अनुसार, तेजस विमान लगभग आठ से नौ मिनट तक हवा में रहा और दो-तीन चक्कर लगाने के बाद अचानक कम ऊंचाई पर आया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देखते ही देखते विमान आग की लपटों में घिर गया। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई, हालांकि संयुक्त अरब अमीरात की आपातकालीन टीमों ने तुरंत नियंत्रण संभाला। हादसे के करीब दो घंटे बाद एयर शो को फिर शुरू किया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading