सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी मामला: ईडी का तीन राज्यों में छापा, 21 ठिकानों पर तलाशी जारी

सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राज्यों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ईडी ने मंगलवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में कुल 21 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई केरल पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज पीएमएलए मामले के तहत की जा रही है। ईडी की यह जांच केरल उच्च न्यायालय की निगरानी में चल रही राज्य की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच से भी जुड़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, बेंगलुरु में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार से जुड़े परिसरों को भी तलाशी अभियान में शामिल किए जाने की संभावना है। यह मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है, जिसकी जांच पहले से ही एसआईटी द्वारा की जा रही है।
सबरीमाला मंदिर से जुड़े इस मामले में आधिकारिक कदाचार, प्रशासनिक लापरवाही और आपराधिक साजिश के आरोप सामने आए हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार, भगवान अयप्पा मंदिर की विभिन्न कलाकृतियों से सोना हड़पने की योजना बनाई गई थी। एसआईटी की जांच मंदिर के द्वारपालक देवताओं की मूर्तियों पर लगी सोने से मढ़ी तांबे की प्लेटों और श्रीकोविल (गर्भगृह) के दरवाजों के फ्रेम से सोना चोरी किए जाने से संबंधित है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading