कर्नाटकः मुख्यमंत्री पद की लड़ाई में खड़ा हुआ तीसरा दावेदार, कहा- आलाकमान कहे, तो मैं मुख्यमंत्री बनने को तैयार

कर्नाटक में इन दिनों एक ‘अजीबोगरीब’ सियासी घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं और विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है, वहीं कांग्रेस के कई नेता खुले तौर पर राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता रहे हैं।
राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान किसी से छिपी नहीं है, लेकिन अब इस सूची में कई नए नाम सामने आ रहे हैं। कर्नाटक के मंत्री शरणप्पा दर्शनपुर ने कहा कि, ‘अगर हाईकमान चाहेंगे तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं।’ लघु उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री ने कहा, ‘पार्टी में 136 विधायक हैं और सभी मंत्री बनने के योग्य हैं। लेकिन जनादेश केवल 33 सदस्यों को मंत्री बनाने का है। इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य योग्य नहीं हैं। एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनना है। अगर पद खाली होगा और हाईकमान मुझे मुख्यमंत्री बनने के लिए कहेगा तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है, मैं तैयार हूं।’
इसके अलावा, शरणप्पा अकेले कांग्रेसी नेता नहीं हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है। कई नेताओं ने इस मुद्दे पर बयान दिए हैं और कुछ के समर्थक सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं।
सतीश जारकीहोली के समर्थक उन्हें राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। बेलागावी में उनके समर्थन में सोशल मीडिया और अखबारों में प्रचार किया जा रहा है। सतीश जारकीहोली के समर्थकों ने एक अभियान शुरू किया है, जिसमें प्रमुख अखबारों में विज्ञापन देकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की वकालत की जा रही है।
कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल भी इस रेस में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय पर सीनियर या जूनियर का सवाल नहीं उठता और एक दिन वह इस पद पर जरूर आसीन होंगे। फिलहाल, यह पद खाली नहीं है, और शिवानंद पाटिल के लिए यह अवसर अभी दूर है क्योंकि वे जेडीएस/बीजेपी से आए हैं।
सिद्धारमैया सरकार पर कथित मुडा घोटाले समेत कई मामलों में सवाल उठ रहे हैं, और विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे का दबाव बना रहा है। विधानसभा में विपक्ष ने धरना भी दिया है, लेकिन सिद्धारमैया अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते रहे हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading