प्रधानमंत्री मोदी के यूट्यूब पर 30 मिलियन सब्सक्राइबर पार बनाया नया रिकॉर्ड

ट्रंप से सात गुना आगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स पार करने के बाद अब उसके यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा छू लिया है। इसके साथ ही वे यूट्यूब पर पहुंचने वाले विश्व के पहले नेता बन गए हैं।

वैश्विक नेताओं की रैंकिंग में प्रधानमंत्री मोदी यूट्यूब सब्सक्राइबर के मामले में शीर्ष स्थान पर हैं और अन्य सभी नेताओं से काफी आगे दिखाई देते हैं। दूसरे स्थान पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं, जिनके सब्सक्राइबर प्रधानमंत्री मोदी की तुलना में लगभग एक-चौथाई हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी के सब्सक्राइबर सात गुना से भी अधिक बताए जा रहे हैं। देश के भीतर भी उनकी डिजिटल लोकप्रियता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। सब्सक्राइबर के लिहाज से प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी से लगभग तीन गुना आगे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म की तुलना में उनके सब्सक्राइबर चार गुना से अधिक हैं।

इंस्टाग्राम पर भी ऐतिहासिक उपलब्धि
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार किया है। वे 2014 में इस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे और अब इस मुकाम तक पहुंचने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन गए हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुनी से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष पांच वैश्विक नेताओं के संयुक्त फॉलोअर्स की संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के कुल फॉलोअर्स से कम है। इस सूची में डोनाल्ड ट्रंप लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के करीब 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के लगभग 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

भारत में भी इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में प्रधानमंत्री मोदी अन्य नेताओं से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिनके लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके बाद राहुल गांधी लगभग 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह बढ़ती उपस्थिति प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक और राष्ट्रीय लोकप्रियता को दर्शाती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading