एम्स में हरीश राणा की इच्छा-मृत्यु प्रक्रिया शुरू

लाइफ सपोर्ट के लिए लगे दो अहम पाइप हटाए गए

नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हरीश राणा के मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, लाइफ सपोर्ट सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लाइफ सपोर्ट से जुड़े दो प्रमुख पाइप हटा दिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार हरीश राणा को एम्स के इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में भर्ती रखा गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में यह संवेदनशील प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सावधानी के साथ मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत की जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार हरीश राणा की शारीरिक स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि हर चरण में चिकित्सकीय मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। बताया जा रहा है कि लाइफ सपोर्ट के कुछ उपकरण हटाए जाने के बाद अब आगे की स्थिति हरीश राणा के शरीर की प्रतिक्रिया और उनकी मेडिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। डॉक्टरों का अनुमान है कि निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सकती है, हालांकि इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित नहीं की गई है।

सुप्रीम कोर्ट से मिली है कानूनी मंजूरी
गौरतलब है कि निष्क्रिय इच्छामृत्यु में मरीज को कृत्रिम रूप से जीवित रखने वाले जीवनरक्षक उपकरणों को धीरे-धीरे हटाया जाता है। इस प्रक्रिया को सुप्रीम कोर्ट ने कुछ सख्त शर्तों के साथ कानूनी मान्यता दी है। इसके तहत मरीज की गंभीर स्थिति, परिजनों की सहमति और मेडिकल बोर्ड की अनुमति आवश्यक होती है। एम्स में चल रही यह प्रक्रिया देश में निष्क्रिय इच्छामृत्यु से जुड़े मामलों के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण उदाहरण मानी जा रही है। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम पूरे मामले को संवेदनशीलता और सावधानी के साथ संभाल रही है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading