पवन खेड़ा की तलाश में असम पुलिस उनके दिल्ली स्थित आवास पहुंची

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की तलाश में असम पुलिस की टीम उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची है। यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद हुई मानी जा रही है, जो खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और उनके परिवार पर लगाए थे। इन आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी थी, जिसके बाद अब असम पुलिस, दिल्ली पुलिस के सहयोग से उनके घर पहुंची है।

हाल ही में पवन खेड़ा ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दावा किया था कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा सहित तीन देशों के पासपोर्ट हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी हलफनामे में पत्नी की विदेशी संपत्तियों का उल्लेख नहीं किया। खेड़ा के अनुसार, दुबई में उनकी दो महंगी संपत्तियां हैं, जबकि अमेरिका के व्योमिंग में उनकी कंपनियां संचालित हो रही हैं। कांग्रेस ने इन आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने और चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की थी। वहीं, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि कांग्रेस ‘फेक एआई कैंपेन’ और पाकिस्तानी सोशल मीडिया समूहों से फैलाई जा रही भ्रामक सूचनाओं के आधार पर आरोप लगा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन दुबई स्थित फ्लैटों का जिक्र किया जा रहा है, उनके मालिक कोई और हैं। साथ ही, उन्होंने पवन खेड़ा को चेतावनी दी थी कि वे इन आरोपों को लेकर आपराधिक और सिविल मानहानि का मामला दर्ज करेंगे।

गौरतलब है कि असम की 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री ने दोहराया है कि वे इन आरोपों के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे और सच्चाई अदालत में सामने लाएंगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading