प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आईआईटी बाबा अभय सिंह जयपुर के रिद्धि-सिद्धि पार्क क्लासिक होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस वहां पहुंचकर उन्हें पकड़कर हिरासत में ले गई। बाबा ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या की धमकी भी दी थी। तलाशी के दौरान उनके पास से दो ग्राम गांजा बरामद किया गया। जयपुर पुलिस ने अभय सिंह से पूछताछ की और कुछ देर बाद उन्हें जमानत मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि बाबा के पास केवल दो ग्राम गांजा मिला, इसलिए फिलहाल उन्हें छोड़ा गया है, लेकिन उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है। फिलहाल, पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।
महाकुंभ में वायरल आईआईटी बाबा जयपुर पुलिस की हिरासत में, गांजा भी बरामद






