त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर

भोपाल की रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब कानूनी रूप से और गंभीर हो गया है, क्योंकि परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। परिवार ने याचिका दायर कर मुख्य रूप से तीन मांगें उठाई हैं, सास गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत रद्द की जाए, मृतका का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली स्थित एम्स में कराया जाए, और मामले से जुड़े कथित ऑडियो व कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की गहन जांच कराई जाए। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है। गुरुवार को मृतका के परिजनों की ओर से अधिवक्ता ने जानकारी दी कि जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर भोपाल जिला अदालत द्वारा पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त करने की मांग की गई है। इसके साथ ही, परिजनों ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए त्विषा का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराने की भी अपील की है। फिलहाल इस याचिका पर सुनवाई की तारीख निर्धारित नहीं की गई है।

कॉल डिटेल और जांच पर उठे सवाल
परिजनों ने इस मामले में भोपाल जिला अदालत में एक परिवाद भी दायर किया है। इसमें मांग की गई है कि गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल की जांच की जाए और त्विषा की मौत के बाद दो दिनों तक जिन मोबाइल नंबरों पर बातचीत हुई, उनकी पूरी जानकारी सामने लाई जाए। मृतका के परिजनों के वकील अंकुर पाण्डेय के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई भी सवालों के घेरे में है। उनका कहना है कि दहेज हत्या का मामला दर्ज करने में पुलिस ने दो दिन का समय लिया, जबकि आरोपी पक्ष को कुछ ही घंटों में अग्रिम जमानत मिल गई। इसी आधार पर हाईकोर्ट में जमानत निरस्त करने की मांग रखी गई है। अधिवक्ता ने यह भी बताया कि भोपाल जिला अदालत की मजिस्ट्रेट ने शव को माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया जा सके। परिजनों का आरोप है कि उन्हें प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है, इसलिए उन्होंने एम्स, दिल्ली में पुनः पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई है।

मूल रूप से नोएडा की रहने वाली 31 वर्षीय त्विषा शर्मा का विवाह दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुआ था। समर्थ सिंह, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के पुत्र हैं। त्विषा मॉडलिंग जगत से जुड़ी रही थीं और ‘मिस पुणे’ का खिताब भी जीत चुकी थीं। 12 मई को भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक पति फरार है और पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दूसरी ओर, मृतका के परिजनों ने अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। उनका कहना है कि जब तक निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं होती, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। परिवार का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई विसंगतियां हैं और सच्चाई सामने लाने के लिए दोबारा जांच बेहद जरूरी है।

परिजन लगातार पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब हाईकोर्ट में दायर याचिका के जरिए वे न्यायिक हस्तक्षेप चाहते हैं, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को सजा मिल सके।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading