इंडो एशिया लीडरशिप समिट अवॉर्ड्स में ऋषिकुल विजय स्कूल ने बेस्ट अपकमिंग स्कूल ऑफ द ईयर का अवार्ड प्राप्त किया। स्कूल की तरफ से यह अवार्ड निदेशका श्रीमती प्रियंका भार्गव और निदेशक श्री अमित भार्गव ने ग्रहण किया। आर्य कॉलेज कूकस में आयोजित भव्य समारोह में इंडो एशिया लीडरशिप समिट अवॉर्ड्स आयोजित किए गए थे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेत्री मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री थीं। इसके अतिरिक्त अन्य विशिष्ट अतिथि विकल्प मेहता (अभिनेता अक्षय कुमार रेप्लिका) , पद्मश्री एवं प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना गुलाबो सपेरा , आईएनआईएफडी के निदेशक पोद्दार , राज खान, आर्य कॉलेज के प्रेसिडेंट डॉ अरविंद अग्रवाल एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ पूजा अग्रवाल उपस्थित रहे । पूरे कार्यक्रम के आयोजत श्री वीरेन्द्र सिंह थे ।
इस अवसर पर निदेशक अमित भार्गव ने बताया कि ऋषिकुल विजय स्कूल निरंतर मुख्य चार क्षेत्रों शिक्षा, खेलकूद, तकनीकी एवं संस्कृति में कार्यरत है । अपने विद्यार्थियों को भारतवर्ष का सभ्य एवं सफल नागरिक बनाने का प्रयास करता रहेगा।
निदेशिका श्रीमती प्रियंका भार्गव ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।





