अक्टूबर 2023 की कार सेल के आंकड़ों पर हम नजर डाले तो (CRETA) कार की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है। महिंद्रा की एक कार के लोग इस कदर दीवाने हो गए हैं कि क्रेटा कार को टॉप फाइव की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

भारतीय बाजार में एसयूवी गाड़ियों की जबरदस्त बिक्री
सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों में हैच बैंक के साथ अब एसयूवी कार भी अपनी जगह बनाने लगी है। बाजार में अब सब गाड़ियों के बीच अब जोरदार उठा पटक शुरू हो चुकी है। कंपनियां अपनी एसयूवी कारों को कम्पटीशन में बनाए रखने के लिए उन्हें लगातार अपडेट कर, और बेहतर बनाने में लगी हुई है। हालांकि कई महीनो से टॉप फाइव कारों में जगह बना रही होंडई क्रेटा को बड़ा झटका लगा है।
दरअसल पिछले महीने क्रेटा कार दसवें स्थान पर आ गई है। हुंडई क्रेटा की अक्टूबर में 13,077 से भी अधिक यूनिट्स की बिक्री हुई है पर फिर भी यह सेल लिस्ट नीचे चली गई है।
महिंद्रा की एसयूवी निकली आगे
अक्टूबर, 2023 की बिक्री में महिंद्रा की स्कार्पियो कार ने हुंडई क्रेटा कार को पीछे छोड़ दिया है। महिंद्रा अपनी स्कॉर्पियो रेंज में स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एन की बिक्री करती है। स्कॉर्पियो की बिक्री की बात करें तो बीते महीने इसकी कुल 13,578 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जो की हुंडई क्रेटा से अधिक है। हुंडई क्रेटा की बिक्री कम होने की एक और बड़ी वजह टाटा नेक्सों फासलिफ्ट का लॉन्च होना है।
महिंद्र स्कॉर्पियो की बिक्री 9 लाख यूनिट्स के पार हुई
महिंद्र स्कॉर्पियो की सबसे बेहतर परफॉर्म करने वाली कारों में से एक है। कंपनी ने इस साल जून में इसकी 9 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी, और अब तक इसकी 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी है।
कंपनी कर रही है प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी
स्कॉर्पियो, महिंद्रा के सबसे ज्यादा डिमांड वाले मॉडल में से एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मई तक कार निर्माता के कुल लंबित ऑर्फेरो में से स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो एंन की एक लाख से अधिक बुकिंग डिलीवरी की प्रतीक्षा में थी। जिसके तहत अगले एक साल में एसयूवी के एक लाख यूनिट्स का उत्पादन किया जाएगा।




