तीन राज्यों में शानदार जीत के बाद, विपक्ष पार्टी पर प्रधानमंत्री मोदी जी का वार, बोले–भ्रष्टाचारी सरकारें बुरी तरह हारी

तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माला पहनाकर नरेंद्र मोदी जी का स्वागत किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम मोदी बोले, “आज की विजय ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। आज सबका साथ, सबका विकास की जीत हुई है। आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुई लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में 4 जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन 4 जातियों की बात करता हूं तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन 4 जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है।”

पीएम मोदी ने कहा” मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है।” पीएम ने कहा ”चुनाव के नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई है, चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़ या तेलंगाना हो। इन तीनों राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सत्ता से बाहर हैं।”

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के नतीजे स्पष्ट     

मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की वापसी हुई है। वहीं कांग्रेस ने राजस्थान ,छत्तीसगढ़ को गवा दिया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद राजधानी दिल्ली में एक मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए तीनों राज्य के बड़े नेता और अन्य प्रभारी रवाना हो चुके हैं।

आदिवासी समाज ने कांग्रेस पार्टी का सफाया किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा “जिस कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी पूछा तक नहीं उस आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखी है। इन राज्यों की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षों को सिर्फ भाजपा पूरा कर सकती है। मैं हमारे कार्यकर्ताओं की भी सराहना करूंगा, भाजपा और कमल के प्रति आपकी निष्ठा, आपका समर्पन अतुलनीय है।”

भाजपा कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की अपील

भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता नमो ऐप पर जाएं और कम से कम 10 लोगों को विकसित भारत का एंबेसडर बनाएं। उन्होंने कहा की हमें आज एक ऐसा पीढ़ी तैयार करनी है जिसका सपना एक विकसित भारत हो.

भाजपा युवाओं की आकांक्षाएं समझती है–पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के युवा में यह भरोसा लगातार बढ़ रहा है, कि भाजपा ही उनकी आकांक्षाएं समझती है और उनके लिए काम करती है। उन्होंने कहा की देश का युवा यह जानता है, कि भाजपा की सरकार युवा हितैषी होती है, और युवा के लिए नए अवसर बनाने के लिए प्रयत्नरत रहती है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading