यूपी में वाहनों की फिटनेस के साथ चालकों का भी होगा फिटनेस टेस्ट, 15 से 31 दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान

यूपी में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन संबंधी कुछ नियमों को बदल दिया है। उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में मौतो की संख्या के साथ घायलों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है, राज्य में अक्टूबर 2023 तक सड़क हादसे में पिछले वर्ष की अपेक्षा 6.6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, सड़क हादसों में कमी लाने के लिए सरकार ने परिवहन संबंधी को नियमों को और ज्यादा सख्त बना दिया है। जानकारी के मुताबिक परिवहन विभाग के द्वारा यूपी में रोड ऐक्सिडेंट में होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जिसके लिए 15 से 31 दिसम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमे वाहनों की फिटनेस को भी चेक किया जाएगा,

इसके साथ वाहनों के चालको का भी फिटनेस चेक किया जाएगा. यही नहीं उनके फिटनेस न होने पर उनको गाड़ी चलाने से रोक दिया जाएगा और इसके साथ लाइसेंस भी कैसल करने की बात कही गई है, सभी फिट चालको को फिटनेस कार्ड भी दिया जाएगा. इसके साथ अगर किसी चालक का तीन बार से ज्यादा चालान कटा है तो उसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया जाएगा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के मुताबिक इसके लिए सभी को निर्देश दे दिया गया है. चालक की फिटनेस के लिए कार्ड बनाए जाए, उनका फिटनेस चेक किया जाए कि वह गाड़ी चलाने के लिए फिट है या नहीं. अगर चालक किसी भी मायने में फिट नहीं पाए जाएंगे तो उनका लाइसेंस भी कैंसिल किया जाएगा।

15 दिन में जारी होगा फिटनेस सर्टिफिकेट–

अगर निरीक्षण कर्ता अधिकारी के जरिए वाहन, अधिनियम और नियमावली के नियम के अनुपालन के अनुरूप पाया जाता है तो फिटनेस सर्टिफिकेट 15 दिन में जारी कर दिया जायेगा, इसके बाद अगला प्रमाण पत्र जहां वाहन की रजिस्ट्री हुई है, वही किसी अधिकृत प्रशिक्षण केंद्र से प्राप्त किया जाएगा।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading