मध्य प्रदेश में मोहन को मिला राज…

शिवराज ने कहा, “अरे मोहन जी, खड़े तो हो जाइए”

राजेश शुक्ला और जगदीश देवड़ा उप मुख्यमंत्री, और नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा स्पीकर होंगे

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने चौंकाते हुए मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया है. ये फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला था, क्योंकि पार्टी के तमाम बड़े नेता और खुद मोहन यादव को इसका अंदाजा नहीं था. सोमवार को मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम का ऐलान किया. इसके बाद उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से कहा कि वो सीएम पद के लिए मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव पेश करें। दिलचस्प बात ये है कि जब ये सब हो रहा था, तब मोहन यादव आखिरी कतार में बैठे हुए थे. तभी शिवराज ने उनसे कहा, ‘अरे मोहन जी, खड़े तो हो जाइए.’ इस प्रस्ताव का समर्थन करने वालों में नरेंद्र तोमर, कैलाश विजयवर्गीय राजेंद्र शुक्ला और अन्य लोग थे.

आखिर कौन है मोहन यादव

मोहन यादव को संघ का करीबी माना जाता है. वह उज्जैन दक्षिण से तीन बार के विधायक हैं. शिवराज सरकार में वह उच्च शिक्षा मंत्री थे. वह 2013 में पहली बार विधायक बने थे. इसके बाद 2018 में उन्होंने दूसरी बार उज्जैन दक्षिण सीट से चुनाव जीता. मार्च 2020 में शिवराज सरकार के दोबारा बनने के बाद जुलाई में उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया था. 2 जुलाई 2020 को शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट में मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सूबे की राजनीति में उनका कद बढ़ा.

उनका जन्म 25 मार्च 1965 को मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुआ था. वह कई सालों से बीजेपी के साथ थे. इसके साथ ही वह लगातार तीसरी बार विधायक बने. उन्होंने उज्जैन दक्षिण सीट से कांग्रेस के चेतन प्रेम नारायण को 12,941 वोटों से हराया था। 58 साल के मोहन यादव बीते 30 सालों से बीजेपी से जुड़े हुए हैं. वह हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर काफी मुखर रहे हैं और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दों पर वह संघ के साथ काम कर चुके हैं।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading