असम के जोरहाट में आर्मी स्टेशन के पास गुरुवार रात को करीब 8 बजे धमाका हुआ. हालांकि घटना में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इस धमाके के बाद डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर पुलक महंत और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी गई है. इलाके में सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है. पुलिस आस पास के इलाकों में भी जांच में जुट गई है. इससे पहले असम के तिनसुकिया और शिवसागर में विस्फोट हुए थे. 22 नवंबर को तिनसुकिया के डिराक में आर्मी कैंप के पास ग्रेनेड विस्फोट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था. इससे पहले 9 दिसंबर को सीआरपीएफ कैंप के पास विस्फोट की आवाज सुनी गई थी. असम डीजीपी ने ट्वीट किया था कि असम पुलिस, सेना और CRPF के प्रत्येक कर्मी देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए राष्ट्रीय ध्वज के नीचे शपथ लेते हैं। उन्होंने कहा था, हम अपने राज्य के विकास में बाधा डालने वाले आतंकवाद के अवशेषों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. और इसके लिए, अगर हमें अपना जीवन बलिदान करना पड़े, तो हम संकोच नहीं करेंगे, न ही हम उन लोगों के खिलाफ कानून की पूरी ताकत का इस्तेमाल करने के अपने दृढ़ संकल्प से पीछे हटेंगे. जो हमारे राज्य की प्रगति, प्रगति और विकास के मार्ग में खड़े हैं।
Related Posts
यूनेस्को की “मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर” में भरतमुनि का ‘नाट्यशास्त्र’ और ‘भगवद गीता’ को स्थान
आइए जानते हैं कि यूनेस्को का मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर क्या है? भारत की किन-किन कलाकृतियों को इसमें धरोहर के तौर पर शामिल किया…
देश को झकझोर देने वाले निर्भया कांड के आज 12 साल हुए
देश को हिला कर रख देने वाले दिल्ली के निर्भया कांड को आज 12 साल हो गए हैं। संविधान पर संसद में चल रही चर्चा…
उत्तराखंड में जल्द लागू होगा यूसीसी, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपा नियमावली का फाइनल ड्राफ्ट
उत्तराखंड में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने वाली है। आज शुक्रवार, 18 अक्टूबर को विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी के मसौदे को मुख्यमंत्री…
विशिखा मीडिया
विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया।
विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है।
विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें।
विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है।
पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता।
विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।






