राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह का न्योता

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी मिला है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार और आरएसएस नेता राम लाल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज अयोध्या राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह का निमंत्रण दिया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इससे पहले बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। इससे पहले बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भी अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया था। धनखड़ ने कहा, ”मैं अपनी तीन पीढ़ियों के साथ निश्चित तौर पर अयोध्या धाम आऊंगा और आपको  समय के बारे में बताऊंगा. मैं निमंत्रण पाकर अभिभूत हूं।”  धनखड़ ने कहा कि हमारे संविधान के मूल भगवान राम से लिए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, संविधान निर्माताओं ने मौलिक अधिकारों से संबंधित खंड में भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का चित्रण किया है। यह राम राज्य में इन अधिकारों के अर्थ का संकेत देता है।’’ वीएचपी नेता ने आगे कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने पर खुशी जताई है, और कहा कि वह जल्द ही अयोध्या जाने के अपने दौरे का समय तय करेंगी।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading