प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के माध्यम से केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना है। करोड़ों किसान 16वीं किस्त का पैसा का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। 28 फरवरी 2024 को किसानों के अकाउंट में पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त की राशि आएगी। बता दें कि हर किस्त में किसानों के अकाउंट में 2,000 रुपये की राशि आती है। पीएम किसान योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये का लाभ मिलता है। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होती है। सरकार सीबीडीटी के जरिये किसानों के बैंक अकाउंट में यह राशि जमा कर देते हैं।6,000 रुपये की राशि किसानों के अकाउंट में किस्तों के तौर पर दी जाती है। हर किस्त में किसानों को 2,0000 रुपये का लाभ मिलता है। एक साल में सरकार 3 किस्त जारी करती है।
पीएम किसान योजना क्या है
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सरकार भारत सरकार द्वारा सभी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना के जरिए प्रत्येक किसान को ₹6000 की प्रति वर्ष धनराशि भेजी जाती है। प्रत्येक किसानों को इस योजना के जरिए ₹2000 – ₹2000 किस्तों में प्रत्येक चार महीने पर धनराशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होती है। इस योजना के जरिए करोड़ों किसानों को लाभ पहुंचता है।
पीएम किसान योजना का उद्देश्य
प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के जुड़े करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस धनराशि से वे सभी किसान अपने फसल की समस्या का आर्थिक सहायता में सुधार होता है। इस धनराशि को वित्तीय सहायता सीधे सभी किसानों के बैंक के अकाउंट में दी जाती है। किसान सीधा इन किस्तों का आसानी से लाभ प्राप्त कर पाते हैं।
इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
वर्तमान में करोड़ों किसानों को इस स्कीम का लाभ मिल रहा है। हालांकि, कई किसानों को इस बार भी वंचित रहना होगा। दरअसल, सरकार ने पीएम किसान योजना में ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। जिन भी किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन नहीं किया है उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।




