नो पार्किंग में खड़ी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस कहां ले जाती है? जानिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली: अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी गाड़ियों को नो पार्किंग जोन में खड़ी कर देते हैं, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस उन्हें जब्त कर लेती है। लेकिन समस्या तब पैदा होती है जब वाहन मालिकों को यह पता नहीं होता कि उनकी गाड़ी आखिर गई कहां। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं।

कहां जाती है आपकी गाड़ी
अगर आपकी गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस ने नो पार्किंग क्षेत्र से उठाया है, तो उसे आमतौर पर नजदीकी ट्रैफिक डिपार्टमेंट के इम्पाउंड यार्ड या आरटीओ कार्यालय में खड़ा किया जाता है। ट्रैफिक पुलिस की टीमें शहर के बाजारों और व्यस्त सड़कों पर नियमित गश्त करती हैं और नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाया जाता है।

कैसे मिले जानकारी
यदि आपकी गाड़ी अचानक गायब हो जाए और आपको संदेह हो कि ट्रैफिक पुलिस ने उसे उठाया है, तो आप ट्रैफिक पुलिस के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। यहां आपको गाड़ी नंबर बताना होगा और फिर अधिकारी आपको बताएंगे कि गाड़ी कहां खड़ी है। इसके अलावा, आप नजदीकी ट्रैफिक पुलिस चौकी या अधिकारी से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे लें वापस गाड़ी
नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के तहत वाहन जब्त किया जाता है। ऐसे में वाहन मालिक को पहले जुर्माना भरना होता है, जो वाहन के प्रकार पर निर्भर करता है। यह जुर्माना ₹300 से लेकर ₹2000 तक हो सकता है। जुर्माना अदा करने के बाद ही वाहन मालिक को उसकी गाड़ी वापस सौंपी जाती है।

क्या रखें सावधानी
ट्रैफिक नियमों का पालन करना न केवल एक कानूनी ज़िम्मेदारी है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। वाहन चलाते समय यह सुनिश्चित करें कि आप अपनी गाड़ी को केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें। सड़क किनारे, बाजारों या सार्वजनिक स्थानों पर गलत तरीके से पार्किंग करने से बचें, ताकि आपका वाहन जब्त न हो और आप पर जुर्माना भी न लगे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Leave a Reply

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading