17 फीसदी बढ़ा बैंक कर्मियों का वेतन, हफ्ते में अब सिर्फ़ पांच दिन ही खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। उनके वेतन में 17 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसके साथ ही बैंक अब हफ्ते में पांच दिन ही खुलेंगे। बैंक कर्मियों की छुट्टियों में भी कई बदलाव हुए हैं। देश के 11 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
चुनाव से पहले बैंक कर्मचारियों और बैंक अधिकारियों को वेतन वृद्धि का तोहफा मिल गया। लंबे समय से अटके समझौते पर शुक्रवार को इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और आल इंडिया बैंक आफिसर्स एसोसिएशन ने दस्तखत कर दिए। हफ्ते में पांच दिन की बैंकिंग को भी आईबीए ने स्वीकार कर लिया है। इसे सरकार के पास भेजा जाएगा, जिसपर छह महीने के अंदर फैसला लिया जाएगा। वेतन वृद्धि समेत अन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इनका लाभ एक नवंबर 2022 से मिलेगा। बैंकिंग संगठन की लंबे समय से अवकाश और वेतन वृद्धि सहित कई मांगों को लेकर आईबीए के साथ वार्ता चल रही थी लेकिन अंतिम सहमति नहीं बन पाई थी। शिवरात्रि पर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों को आईबीए ने स्वीकार कर लिया और समझौता पत्र पर दस्तखत कर दिए। समझौते में हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग का रास्ता साफ हो गया। अभी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है। अब महीने के सभी शनिवार को बैंकों में अवकाश का प्रस्ताव आईबीए ने स्वीकार कर लिया है। इसके एवज में बैंकिंग कामकाज सुबह 10 से शाम 5 बजे की जगह सुबह 9.50 से शाम 5.30 बजे करने का प्रस्ताव है। आईबीए सरकार को सिफारिश भेजेगा, जिस पर 6 महीने के अंदर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
सैलरी में बंपर इजाफा
समझौते के बाद बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों का वेतन 17 फीसदी बढ़ गया है। उन्हें कुल 12949 करोड़ रुपये वेतन के रूप में ज्यादा मिलेंगे। बेसिक सेलरी डेढ़ गुना हो गई है। मोटे तौर पर एक क्लर्क का वेतन 7 हजार से 30 हजार रुपये तक बढ़ेगा, जबकि अधिकारी को 13 हजार से 50 हजार रुपये तक का इंक्रीमेंट मिलेगा। इसका फायदा देश भर के करीब 11 लाख अधिकारियों व कर्मचारियों को होगा।
छुट्टियों में भी तमाम बदलाव
• आधे दिन की कैजुअल छुट्टी मिलेगी।
• महिलाओं को महीने में एक दिन चिकित्सा अवकाश बिना प्रमाणपत्र के
• स्पेशल चाइल्ड वाले दंपती को 30 दिन की स्पेशल छुट्टी। मेडिकल सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं।
• 58 साल के ऊपर के वरिष्ठ स्टाफ को पत्नी की बीमारी पर पत्नी के मेडिकल सर्टिफिकेट पर अवकाश
• छुट्टी का नगदीकरण 240 दिन से बढ़ाकर 255 दिन कर दिया गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading