राजस्थान के कोटा में कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सगतपुरा इलाके में बच्चे कम ऊंचाई वाले ‘हाई टेंशन’ तार की चपेट में आ गए। इनमें पांच बच्चों के भी झुलसने की खबर है। इनका इलाज कोटा के एमबीएस अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद देर रात इन्हें जयपुर शिफ्ट कर दिया गया। इन पांचो बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे के घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को उचित निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सरकार ने घटना की जांच के लिए कमेटी भी बना दी है
हाईटेंशन तार की चपेट में आया झंडा
कोटा पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर उस समय हुई, जब शिव बारात कालीबस्ती से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि यात्रा में शामिल एक लड़के ने लोहे की छड़ पकड़ रखी थी जो ऊपर से गुजर रहे ‘हाई-टेंशन’ तार के संपर्क में आ गयी। छड़ के ऊपर एक झंडा भी लगा हुआ था। जिस बच्चे ने झंडा पकड़ा हुआ था, वह बुरी तरह झुलस गया, वहीं उस बच्चे को बचाने का प्रयास करने वाले अन्य बच्चे भी झुलस गए।






