नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना नया मुख्यमंत्री मिल चुका है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हरियाणा में पांच साल पुराना भाजपा जजपा गठबंधन टूट गया है। मंगलवार को दिन चढ़ते ही प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां शुरू हुईं जो दोपहर होते होते एक सियासी भूचाल में बदल गई। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया।


कल विधानसभा में बहुमत साबित करेगी नई सरकार
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार सुबह 11 बजे विधानसभा सत्र बुलाया है। उन्होंने बताया कि राज्यपाल को 48 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। कल विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने बिना भेदभाव काम किया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सैनी ने मनोहर लाल और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। शपथ और पद ग्रहण के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल में विधानसभा सत्र बुलाने पर मोहर लग सकती है। विधानसभा में सरकार बहुमत साबित करेगी।


नए मुख्यमंत्री ने संभाला कार्यभार
नायब सिंह सैनी ने नए मुख्यमंत्री का कार्यभार भी संभाल लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने पैर छूकर मनोहर लाल से आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को बधाई दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई। उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।
पिछली सरकार में सहकारिता मंत्री रहे डॉ. बनवारी लाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मनोहर सरकार में कृषि मंत्री रहे जेपी दलाल तथा बिजली मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। मनोहर लाल मंत्रिमंडल में शिक्षा मंत्री रहे कंवर पाल गुर्जर तथा परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। थे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading