एक्‍सप्रेसवे से सफर पर जा रहे हैं, तो अब मिलेंगी ‘खास सुविधाएं’

नई दिल्‍ली. देश में हाईवे और एक्‍सप्रेसवे का जाल बढ़ता जा रहा है. कई लोग अब 500-600 किमी. का सफर ट्रेन के बजाए अपने वाहन से करना पसंद करते हैं. इन लोगों का मानना है कि इससे यात्रा सुविधाजनक और आरामदायक होती है. ऐसे लोगों के लिए लिए एक और खुशखबरी है. सफर के दौरान रास्‍ते के लिए घर से बनाकर पूरी सब्‍जी ले जाने की जरूरत नहीं होगी. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय हाईवे और एक्‍सप्रेसवे से सफर करने वालों के लिए खास व्‍यवस्‍था करने जा रहा है. कई हाईवे और एक्‍सप्रेसवे पर इनकी शुरुआत भी हो चुकी है.
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देशभर में 670 हाईवे और एक्‍सप्रेसवे पर वे साइट एमेनिटीज उपलब्‍ध कराई जा रही हैं. पहले हाईवे पर सफर के दौरान 200-300 किमी. तक रुकने के लिए कोई स्‍थान नहीं होता था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. नेशलन हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की कंपनी नेशनल हाईवे लाजिस्‍टक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने इसकी शुरुआत भी करा दी है. हाईवे और एक्‍सप्रेसवे पर 60 से 80 किमी. की दूरी में फाइव स्‍टार होटल जैसी सुविधाओं वाले रेस्‍त्रां मिलेंगे. 200 से अधिक रोड साइट एमेनिटीज शुरू हो चुके हैं और बचे हुए की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
ये होंगी सुविधाएं
फूड कोर्ट और रेस्‍टोरेंट माल्‍स जैसे कई बड़े ब्रांड के विकल्‍प होंगे, सफर के दौरान लोग इन रेस्‍त्रां में मनपसंद खाना खा सकेंगे. यहां पर स्‍थानीय खानपान की भी सुविधा होगी. मसलन पंजाब में पंजाबी खानपान या फिर दक्षिण में वहां का खानपान मिल सकेगा. कार और बस पार्किंग यहां पर व्‍हीलचेयर और दिव्‍यांगों के लिए सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी, इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग प्‍वाइंट होंगे, क्‍योंकि भविष्‍य में ईवी की भरमार रहेगी. अभी लोग शहर के बाहर निकलने में डरते हैं कि रास्‍ते में चार्ज कहां करेंगे. लेकिन जल्‍द ही इससे भी निजाम मिलेगी. बच्‍चों के लिए चिल्‍ड्रेन पार्क बनेंगे. क्‍योंकि सफर के दौरान बच्‍चे वाहन में बैठ- बैठे ऊब जाते हैं. इसलिए पार्क में जाकर बच्‍चे झूले झूल सकेंगे. ओपेन जिम भी होगा. वाहन चलाते चलाते चालक एक ही पोश्‍चर में लंबे समय तक बैठा रहता है, इससे वो परेशानी महसूस करता है. इसलिए ओपेन जिम की भी व्‍यवस्‍था की गई है, चालक जिम में जाकर थोड़ी एक्‍सरसाइज कर सक लें, जिससे आगे का सफर आसान हो जाए.
प्राथमिक उपचार की भी व्‍यवस्‍था होगी
सफर के दौरान किसी को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी होती है, तो इसके लिए वहां पर मेडिकल क्‍लीनिक और एंबुलेंस की भी व्‍यवस्‍था होगी. जिससे मरीज को समय रहते प्राथमिक उपचार दिया जा सके.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading