खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने वाली छात्रा इंदौर में मिली

दोस्त के साथ विदेश जाने के लिए रची थी साजिश, ’30 लाख की मांगी थी फिरौती’ NEET की तैयारी के लिए पिता ने कोटा में कराया था एडमिशन, इंदौर में अपने एक दोस्त के साथ किराए के कमरे में रह रही थी छात्रा

राजस्थान के कोटा से खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचने गायब हुई मध्य प्रदेश के शिवपुरी की छात्रा काव्या को इंदौर पुलिस ने खोज निकाला है. युवती ने दो दिन पहले ही अपने एक युवक दोस्त के साथ मिलकर इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में किराए पर कमरा लिया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विदेश यात्रा के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए राजस्थान के कोटा से कथित तौर पर अपने अपहरण की झूठी कहानी रचने वाली 21 वर्षीय महिला और उसके दोस्त को पुलिस ने मंगलवार को इंदौर में ढूंढ लिया है. ये दोनों एक पखवाड़े से अधिक वक्त से लापता थे. मध्य प्रदेश और राजस्थान पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया, हमने शहर में काव्या और उसके दोस्त हर्षित का पता लगा लिया है. दोनों ने इंदौर के देवगुराड़िया इलाके में किराए पर एक कमरा लिया था.  वहीं, राजस्थान पुलिस के मुताबिक काव्या की मां ने पिछले साल पढ़ाई के लिए उसका कोटा के एक हॉस्टल में एडमिशन कराया था, लेकिन काव्या सिर्फ तीन दिन ही कोटा में रुकी थी. इसके बाद वो इंदौर चली गई. पिछले महीने मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी काव्या के माता-पिता को उनकी बेटी की एक तस्वीर मिली थी, जिसमें उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी. इसके बाद छात्रा के पिता ने कोटा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि छात्रा के अपहरण की कहानी फर्जी है. अधिकारी ने कहा, काव्या और हर्षित विदेश जाना चाहते थे. लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे. इसलिए उन्होंने कथित तौर पर फिरौती के लिए अपहरण की कहानी बनाई. जबकि काव्या ने अपने माता-पिता को अपनी एक तस्वीरें भेजकर यह दिखाने की कोशिश की कि उसे कोटा में कैद में रखा गया था, लेकिन जांच में सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वो अपनी एक सहेली के साथ इंदौर में थी. इंदौर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोटा पुलिस से संपर्क कर जानकारी दे दी है, क्योंकि मामले में आगे की कार्रवाई कोटा पुलिस ही करेगी. कोटा पुलिस की टीम इंदौर के लिए रवाना हो चुकी है. वहीं, इस मामले इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading