भीषण भूकंप से दहला ताइवान, कई इमारतें झुकीं, चीन में भी महसूस किए गए झटके

7.4 तीव्रता के भूकंप की वजह से कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित, ताइवान, जापान और फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी, भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं, बीते 25 सालों में देश का सबसे भीषण भूकंप

ताइवान की राजधानी ताइपे बुधवार को भूकंप के जोरदार झटके से दहल गया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.4 रही. भूकंप से भीषण तबाही हुई है. इससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई है. देशभर में ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड कर दिया है. ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके बाद जापान के दो द्वीपों पर सुनामी आ गई. ताइवान में भूकंप से अब तक एक शख्स की मौत की खबर है जबकि पचास से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि ये आंकड़ा लगातार बढ़ भी सकता है. ताइवान के हुआलियन से भूकंप की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिनमें इमारतों को ढहते देखा जा सकता है. कई घर और इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गईं. भूकंप की वजह से ताइवान में भारी तबाही हुई है. इसके बाद देशभर में ट्रेन सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं. सोशल मीडिया पर इस भूकंप की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें पांच मंजिला एक इमारत तिरछी हो गई है. ताइवान जोरदार भूकंप से दहल गया है. कई लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. भूकंप की वजह से कई शहरों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई. ताइवान, जापान और फिलीपींस में सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि, भूकंप में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. ताइवान में स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को कक्षाएं और कामकाज बंद करने का विकल्प दिया गया है. भूकंप कई ऐतिहासिक धरोहरों को भी नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्वितीय विश्वयुद्ध से पहले बना एक स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है. जापान की सबसे बड़ी एयरलाइंस जापान एयरलाइंस ने ओकिनावा और कागोशिमा क्षेत्रों से सभी उड़ान सेवाओं को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही सुनामी संभावित इलाकों की ओर जाने वाली उड़ान सेवाओं को डाइवर्ट कर दिया गया है. ओकिनावा के नाहा एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि सभी फ्लाइट्स को डाइवर्ट को किया गया है. ताइवान में आए इस भीषण भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों में सेना की तैनाती की जाएगी. लोगों के इमारतों में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. ताइवान की राजधानी ताइपे के सेंट्रल वेदर एडमिनिस्ट्रेशन के सिस्मोलॉजी सेंटर के निदेशक वू चिएन फू ने बताया कि भूकंप के ये झटके पूरे देश में आसपास के द्वीपों पर महसूस किए गए हैं. ये 1999 के बाद देश में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप था. उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में भूकंप के और झटके आने की आशंका है. ताइवान के इस भूकंप को 25 सालों का सबसे भीषण भूकंप बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताइवान का ये भूकंप इतना जबरदस्त था कि इसके झटके चीन के शंघाई तक महसूस किए गए. चीन की मीडिया का कहना है कि भूकंप के झटके चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए. 

भूकंप के बाद जापान में सुनामी अलर्ट

ताइवान में भूकंप के लगभग 15 मिनट बाद जापान के योनागुई द्वीप पर लगभग एक फीट ऊंची सुनामी की लहर देखने को मिली. जापान में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. जापान का कहना है कि ओकिनावा प्रांत के आसपास के तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. सुनामी की ये लहरें तीन मीटर तक ऊंची हो सकती हैं. जापान के पब्लिक प्रसारक एनएचके का कहना है कि जापान के 1-7 तक के इंटेंसिटी स्केल में भूकंप की तीव्रता ‘अपर 6’ दर्ज की गई है. ‘अपर 6’ भूकंप का मतलब ऐसी स्थिति से है, जिसमें शख्स खड़ा हो नहीं सकता और बिना रेंगे मूव नहीं कर सकता.  फिलीपींस ने सुनामी की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है. फिलीपींस सिस्मोलॉजी एजेंसी ने कई प्रांतों के तटीय इलाकों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया है और यहां रहने वाले लोगों को ऊंचे इलाकों में चले जाने को कहा है. ताइवान में बुधवार को आए भूकंप को बीते 25 सालों का देश का सबसे भीषण भूकंप बताया है. इससे पहले 1999 में ताइवान के नोनतू काउंटी में भूकंप आया था, जिसमें 2500 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1300 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. 

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading