फिरोजपुर में मोदी की सुरक्षा चूक में चन्नी का हाथ-बिट्टू

पांच फरवरी 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी फिरोजपुर में रैली करने आ रहे थे। जब वे हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर एक फ्लाईओवर पर पहुंचे तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। इसके बाद पीएम वापस लौट गए थे। कांग्रेस को अलविदा कह भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला रोके जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इसके पीछे कांग्रेस का हाथ होने की बात कही है। बिट्टू ने दावा किया कि पांच फरवरी 2022 को फिरोजपुर के प्यारेआणा गांव के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफिला रुकवाना पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी की शरारत थी। उनके ही इशारे पर 15 से 20 लोगों का काफिला सड़क पर धरना लगाने गया था और वहां से पीएम मोदी का काफिला वापिस घुमाना पड़ा था।  बिट्टू ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत में यह खुलासा किया है। अब बिट्टू के इस दावे से पूर्व सीएम चन्नी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चन्नी लगातार पीएम की सुरक्षा चूक की बात को ही दरकिनार करते रहे हैं। बिट्टू ने यह भी कहा कि उस दिन अगर पीएम को नहीं रोका जाता तो हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेशों की तरह पंजाब को बॉर्डर स्टेट के नाते इंडस्ट्री में छूट मिलने वाली थी। पीएम मंडी गोबिंदगढ़ को इंडिया का स्टील हब बनाना चाहते थे। मोहाली में आईटी हब बनना था लेकिन चन्नी की वजह से पंजाब का नुकसान हो गया। पांच फरवरी 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर में रैली करने जाते समय कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम मोदी 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। भाजपा ने इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक बताया था। बाद में बठिंडा एयरपोर्ट पर पीएम ने अफसरों से कहा था कि अपने सीएम को धन्यवाद कहना कि मैं जिंदा लौट पाया। गृह मंत्रालय ने इस मामले में पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। 
चन्नी ने कहा था पीएम को कोई खतरा नहीं था
मामले के बाद तत्कालीन सीएम चन्नी ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा बताने का मकसद राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराना है। चन्नी ने कहा था कि जब प्रदर्शनकारी उनसे एक किलोमीटर से ज्यादा दूर थे तो पीएम की जान को खतरा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि जहां पीएम का काफिला रुका, वहां एक नारा भी नहीं लगा, न ही कोई पत्थर उछाला गया और न ही कोई उनके पास पहुंचा तो उनकी जान को खतरा कैसे हो गया।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading