ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में टाटा ग्रुप का है बड़ा रोल, पहले संसद अब राम मंदिर

देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा ग्रुप किसी पहचान का मोहताज नहीं है. रसोई में इस्तेमाल होने वाले नमक के पैकेट से लेकर आसमान की सैर कराने वाले एयर इंडिया के विमान तक में ये नाम आपको दिख जाएगा. आधुनिक भारत के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाने वाले इस बिजनेस ग्रुप की कंपनियों ने देश के नए संसद भवन और अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में भी अपना अहम रोल निभाया है. टाटा प्रोजेक्ट को इस काम के लिए अवार्ड भी मिला है।

टाटा ने देश को पहली बार दीं ये चीजें

टाटा ग्रुप के फाउंडर जमशेद जी टाटा को इंडियन कॉरपोरेट सेक्टर का पितामाह भी कहा जाता है. देश में पहला इंटीग्रेटेड टाटा स्टील प्लांट 1907 में, जबकि इंडिया सीमेंट्स कंपनी 1912 में टाटा ग्रुप द्वारा ही शुरू की गई थी. यही नहीं भारत का अपनी तरह का पहला इंडस्ट्रियल बैंक टाटा ग्रुप ने 1917 में खोला था. इसके अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जो टाटा ग्रुप से ही देश को मिली हैं।

बीमा सेक्टर से एविएशन तक

देश की पहली भारतीय बीमा कंपनी न्यू इंडिया एन्सुरेन्स कम्पनी थी, जो 1919 में टाटा ने शुरू की थी. पहली विमानन कंपनी टाटा एयर लाइन्स जो अब एयर इंडिया है, 1932 में शुरू की गई थी. टाटा ग्रुप ने ही भारत में पहली बार 1983 में आयोडीन वाला नमक पैकेट में बेचना शुरू किया था. ग्रुप ने कंस्ट्रक्शन सेक्टर में कभी ना भुलाए जाने वाला काम किया है. इसका उदाहरण है मुंबई का ताज होटल और अब इस लिस्ट में देश की नई संसद और अयोध्या का राम मंदिर भी जुड़ गया है।

राम मंदिर में भी टाटा कंपनी का रोल

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर की 22 जनवरी 2024 को इसकी प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. जिसकी तैयारियां तेज हो गई हैं. इसके निर्माण में भी टाटा ग्रुप ने अपनी भूमिका निभाई है. मंदिर के निर्माण की जिम्मेदारी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को मिली थी और टाटा कंस्ट्रक्शन कंपनी को L&T के काम को देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में टाटा कंसल्टेंसी मंदिर परियोजना के लिए मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही है।

टाटा प्रोजेक्ट्स ने ही तैयार किया है नया संसद भवन

अयोध्या के राम मंदिर से पहले टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा प्रोजेक्ट्स ने भारत के नए संसद भवन के निर्माण का ठेका लेकर इसे बनाया था. टाटा प्रोजेक्ट्स ने संसद के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया में L&T की 865 करोड़ रुपये की बोली के मुकाबले 861.90 करोड़ रुपये की बोली लगाकर कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था. हालांकि, इसके पूरा होते-होते ये बजट बढ़कर रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था और बीते 19 सितंबर 2023 से इसमें संसद की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading