पप्पू यादव के राजनीतिक भविष्य पर फैसला आज

अपनी पार्टी को कांग्रेस में मिलाकर पूर्व सांसद पप्पू यादव के भविष्य, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह की ताकत और महागठबंधन में एकता की जमीनी हकीकत-तीनों चीजों का एक साथ फैसला आज हो जाएगा। जन अधिकार पार्टी का विलय कराकर कांग्रेस में शामिल हुए पप्पू यादव के लिए आज अहम दिन है। आप पूर्णिया समेत दूसरे चरण की लोकसभा सीटों पर नामांकन का आखिरी दिन है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर सबकी नजरें हैं। कांग्रेस ने पहले ही अल्टीमेटम दे दिया है कि अगर पप्पू यादव नामांकन वापस नहीं लेते हैं तो आलाकमान कार्रवाई करेगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने दो दिन पहले ही कहा था कि किसी को भी आला कमान और कांग्रेस नेतृत्व इस बात की इजाजत नहीं देता कि वह निर्दलीय नामांकन करे। यह कांग्रेस पार्टी स्वीकार नहीं करेगी। पप्पू यादव पर कार्रवाई होगी इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तो सलाह होगा कि अभी नामांकन पत्र वापस लेने की तारीख बची हुई है इसलिए वह अपना नामांकन वापस लें।
दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे, अखिलेश सिंह के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि अगर पप्पू कांग्रेसी रहना चाहते हैं तो उन्हें नामांकन वापस लेना होगा। लेकिन, राजनीतिक पंडित बताते हैं कि किसी भी कीमत पर पप्पू यादव अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे। पिछले सात महीने से पप्पू यादव ‘प्रणाम पूर्णिया’ अभियान चला रहे हैं। पप्पू यादव पहले ही कह चुके हैं कि मर जाएंगे कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। दुनिया छोड़ देंगे, पूर्णिया नहीं छोड़ेंगे।
नामांकन वापस नहीं लेंगे पप्पू यादव
इधर, पप्पू यादव ने रविवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखा कि बस उन्नीस दिन और पूर्णिया के आशीर्वाद और प्यार से इंकलाब लाएंगे। आइए मिलकर संविधान बचाएंगे। पूर्णिया को पूर्ण विकसित बनाएंगे। सबको न्याय, सबको उनका हक़ दिलाएंगे। निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल करने वाले पप्पू यादव के इस बयान से स्पष्ट हो गया कि वह नामांकन वापस नहीं लेंगे। इधर, बिहार कांग्रेस के भी कई नेता चाहते हैं कि पप्पू यादव पर कार्रवाई हो। यह नेता पप्पू यादव के कांग्रेस में आने से असहज दिखे थे।

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading