अब स्विच ऑफ फोन की भी मिलेगी लोकेशन, Find My Device App हुआ अपग्रेड

Google ने नया Find My Device रोलआउट कर दिया है, जो पुराने वर्जन की तुलना में काफी अपग्रेड है. लेटेस्ट वर्जन के बारे में कहा है कि अगर Pixel 8 और Pixel 8 Pro स्विच ऑफ भी हो जाता है, उसके बाद भी इनकी लोकेशन को सर्च किया जा सकेगा. आने वाले समय में इस फीचर्स को दूसरे डिवाइस तक एक्सपेंड किया जाने वाला है. अपग्रेड Find My Device नई कैपिबिलिटी के साथ आया, जिसके बाद ऑफलाइन या स्विच ऑफ फोन को भी आसानी से सर्च किया जा सकेगा. अभी इस फीचर को अमेरिकी और कनाडा में जारी किया है और जल्द ही दुनिया के अन्य देशों में पेश किया जाएगा. Find My Device का Crowdsourced Network पर काम करता है. यह नेटवर्क गुम या चोरी हुए स्मार्टफोन को खोजने में मदद करेगा. Google का Find My Device ठीक Apple के Find My Network की तरह है. यह अपग्रेडेड Find My Device Android 9 या उससे ऊपर के वर्जन पर काम करेगा.
ऑफलाइन भी करेगा काम
नया Find My Device नेटवर्क यूजर्स के लिए काफी यूजफुल साबित हो सकता है. यह लेटेस्ट अपग्रेड मोबाइल और टैबलेट को ऑफालाइन होने के बाद भी खोजने में मदद करेगा. इस लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर्स ऑफलाइन मोबाइल को रिंग बजा सकेंगे और गूगल मैप्स पर उसकी लोकेशन भी देख सकेंगे. आने वाले समय में इसका सपोर्ट दूसरे प्रोडक्ट पर भी मिलेगा.

विशिखा मीडिया

विशिखा ने जनवरी 2019 से राजस्थान की राजधानी जयपुर से हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में अपनी नींव रखी। राजस्थान में सफलता का परचम फहराने के बाद विशिखा प्रबंधन ने अप्रैल 2021 से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से मासिक पत्रिका के रूप में अपना प्रकाशन आरम्भ करने का निर्णय लिया। इसी बीच लोगों की प्रतिक्रियाएं आईं कि विशिखा का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी होना चाहिये। पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विशिखा प्रबंधन ने 1 जनवरी 2022 से जयपुर से दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपना प्रकाशन आरम्भ किया। विशिखा में प्रमुख रूप से राजनैतिक गतिविधियों सहित, कला, समाज, पर्यटन, एवं अन्य विषयों से संबंधित विस्तृत आलेख प्रकाशित होते हैं। विशिखा पत्रिका ने अपने विस्तृत आलेखों और दैनिक न्यूज़ विश्लेषण के माध्यम से अपने पाठकों को जानकारी और ज्ञान की दुनिया में ले जाने का महत्वपूर्ण काम किया है। अपनी सटीक खबरों, विस्तृत रिपोर्टों और विशेष विषयों पर आधारित लेखों के साथ, विशिखा ने लगातार अपनी विश्वसनीयता बनायी हुई है। विशिखा मासिक पत्रिका की खबरों की गुणवत्ता, नवीनता और सटीकता को ध्यान में रखते हुए इस पत्रिका ने अपने पाठकों का दिल जीता है। यह पत्रिका न केवल जानकारी उपलब्ध कराती है, बल्कि लोगों के बीच अपने विचारों के आदान प्रदान के लिए एक मंच भी उपलब्ध करती है। इसके लेखक, संपादक और टीम का प्रयास निरंतर यह होता है कि पाठकों को एक अच्छा अनुभव देने के साथ-साथ सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक मुद्दों के साथ-साथ समस्याओं के समाधान पर ध्यान केंद्रित करें। विशिखा का लक्ष्य आपको विभिन्न विषयों पर अद्भुत लेखों से परिचित कराना है। पत्रिका के माध्यम से हम लेखकों, संगठनों, एवं समाज के प्रतिष्ठित और सामान्य लोगों को उनकी रचनात्मक योग्यताओं के आधार पर साझा करने का प्रयास करना है। पत्रिका टीम का मूल मंत्र है- रचनात्मकता, नैतिकता और उच्चतम गुणवत्ता। विशिखा हिंदी मासिक पत्रिका है जो 2019 में शुरू हुई थी। वर्तमान में यह राजस्थान और उत्तराखंड से प्रकाशित की जाती है। इसमें विभिन्न विषयों पर लेख शामिल होते हैं जैसे कि करंट अफेयर्स, साहित्य, महिलाएं, यात्रा और अधिक। हमारी पत्रिका उन लोगों के लिए है जो ज्ञान और सूचना की तलाश में होते हैं और उन्हें उन विषयों से रुबरु कराने का एक मंच प्रदान करती हैं।

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading